विभूतिपुर में टावर कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हुई हत्या मामले का खुलासा, अवैध संबंध का खुलासा ना हो इसलिये मार दी थी गोली…
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया गांव में गत सितंबर माह में हुए टावर कंपनी के कर्मी सनातन कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में रविवार को पुलिस ने खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इसी गांव के होटल संचालक दिनेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दिनेश ने इस मामले में अपने अन्य दो साथियों का भी नाम बताया है दिनेश की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दिनेश के साथ आने वाले दो अन्य बदमाशों का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था।
गत 25 सितंबर की रात होटल संचालक दिनेश के साथ उसके दो अन्य मित्र उक्त महिला से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे थे। अचानक बाहर से लौटे टावर कंपनी के कर्मी सनातन कुमार की नींद खुल गई। जिस पर वह हो हल्ला करने लगा। इसी बात पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। बाद में उपचार के दौरान सनातन कुमार की मौत हो गई थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दिनेश गांव में ही श्रवन चौक पर होटल चलाता है घटना की रात दिनेश के अलावा उसके दो अन्य साथी खाने पीने के बाद कोदरिया गांव पहुंचे थे। जहां सनातन के अचानक जग जाने पर मामला खुल जा ना जाए इसलिए उक्त लोगों ने गोली चला दी थी।