समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में झमाझम बारिश का दौर थमा, इस तारीख से होने वाली है मॉनसून की विदाई

बिहार में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। अब मॉनसून की विदाई का समय आ गया है। राज्य में बारिश की गतिविधियां शुक्रवार से कम हो जाएंगी। बादल छंटेंगे और अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने एक हफ्ते के भीतर राज्य से मॉनसून की विदाई होने के आसार जताए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार और सीमांचल के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ठनका गिरने की आशंका जताई है। गुरुवार को भागलपुर, बांका और पूर्णिया जिले में एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसमविदों का अनुमान है कि सूबे से एक हफ्ते बाद मानसून का पलायन हो जाएगा। मानसून की विदाई की संभावित तिथि 12 से 15 अक्टूबर के बीच है। इस बीच देश के कई राज्यों से मॉनसून के लौटने का सिलसिला जारी है।

IMG 20220723 WA0098

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गांगेय पश्चिमी बंगाल और इसके आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भागों के जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। सात अक्टूबर को उत्तर बिहार की ओर आंशिक बारिश की स्थिति बनेगी।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शुक्रवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01