समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSSamastipur

आज पदभार ग्रहण करेंगे शिक्षा मंत्री आलोक मेहता, अशोक चौधरी ने बताया शिक्षा विभाग से क्यों हुई चंद्रशेखर की छुट्टी? 

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समसतीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा सीट से विधायक व शिक्षा मंत्री अलोक कुमार मेहता सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। वह विभाग के अपने कक्ष में आकर काम संभालेंगे। साथ ही वह विभाग के पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। मालूम हो कि शनिवार की शाम अधिसूचना जारी कर उन्हें शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। इससे पहले वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे।

शिक्षा विभाग से क्यों हुई चंद्रशेखर की छुट्टी? अशोक चौधरी ने किया खुलासा :

बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री व जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद के कोटे के कौन मंत्री किस विभाग को देखेंगे, यह उस पार्टी के सप्रीमो ही तय करते हैं। प्रो. चंद्रशेखर का विभाग बदला है तो राजद के लोग ही हटवाये होंगे। अशोक चौधरी रविवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। राजद के तीन मंत्रियों को नये विभाग मिलने को लेकर पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया था।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

अशोक चौधरी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार किया कि क्या अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके कहने पर कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने कटाक्ष भी किया कि क्या अब गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट देंगे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन हैं प्रशांत किशोर। हम उन्हें नहीं जानते हैं। बुहत लोग पार्टी में आते-जाते हैं, सब याद नहीं रहते हैं।

वीडियो :

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150