समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी मनचाही पोस्टिंग, नई तबादला नीति पर मंथन…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की महिला पुलिसकर्मियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उनको मनचाही पोस्टिंग का लाभ मिल सकता है। पुलिस मुख्यालय द्वारा बनायी जा रही नई तबादला नीति में इस पर विचार हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को उनके ऐच्छिक जिले में पोस्टिंग का लाभ मिलेगा। राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब एक चौथाई होने की वजह से नई तबादला नीति में इस पर मंथन हो रहा है। इससे महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी व परिवार के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, तबादले के प्रावधानों पर विचार हो रहा है। उच्च स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मियों को तैनाती के लिए तीन स्थानों के चयन का मौका मिल सकता है। उनको पहली, दूसरी व तीसरी प्राथमिकता बतानी होगी। जिस महिला पुलिसकर्मी के पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उसको एक कार्यक्षेत्र में पदस्थापित करने को प्रमुखता मिलेगी।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

आपको बता दें बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में कुल 24 हजार 247 महिला पुलिसकर्मी और पदाधिकारी हैं बिहार पुलिस में हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। महिला पुलिसकर्मियों की तादाद कुल पुलिस बल का 22.76 फीसदी है। पिछले 18 सालों में बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। साल 2005 को बिहार पुलिस में महज 893 महिला पुलिसकर्मी व पदाधिकारी थीं।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150