समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के लिये बड़ा क्षण: नवनिर्मित राज्य खेल अकादमी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने का एलान, चीन, जापान, कोरिया जैसे देश की टीम लेगी भाग

बिहार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का तोहफा मिला है। 750 करोड़ रुपए की लागत से 90 एकड़ में बने इस इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स में निर्मित राज्य खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर गुरुवार को उद्घाटन किया। इसके लिए आयोजित समारोह में राज्य के कुल 9 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को उनके उपलब्धि के अनुसार नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का होगा आयोजन

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का अगला सत्र बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होगा। देश में हॉकी की संचालन संस्था हॉकी इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी इंडिया और बिहार सरकार करेंगे। पिछले साल हॉकी झारखंड ने रांची में इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया था। इसका खिताब भारत ने जीता था।

IMG 20231027 WA0021

गत चैंपियन भारत के अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशियाई और थाईलैंड के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा, मैं इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बिहार सरकार का समर्थन देने पर बहुत खुश हूं। हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों का स्वागत करते हैं। उम्मीद करते हैं कि इस प्रतियोगिता के लिए आने वाली हॉकी टीमें, अधिकारी और हॉकी प्रशंसक हमारे लोगों की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaledIMG 20230604 105636 460

एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा, मैं पिछले साल भारत में पुरुष और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी करने के बाद इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी लेने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, यह हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार है जब बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। हम इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अवसर और समर्थन के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) और बिहार सरकार के आभारी हैं।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20230818 WA0018 02