समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट से गरमाई बिहार की राजनीति, सीएम से डेढ़ घंटे मुलाकात, बोले-‘नितीश मेरे पिता समान’

बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों में जनता दल यूनाइटेड के भीतर तनाव और असंतोष उभरता दिख रहा है। इसका केंद्र बिंदु बने हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी। जिनके एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। चौधरी ने बुढ़ापे पर एक कविता ट्वीट की। जिसे उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच दरार का संकेत माना जा रहा है।

चौधरी का ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया। यहां नीतीश कुमार और अशोक चौधरी के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी सोशल मीडिया पोस्ट सामान्य थी। मैं नीतीश कुमार के खिलाफ ट्वीट क्यों करूँगा। मैं नीतीश को अपना पिता मानता हूँ। चौधरी के इस बयान ने उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को दर्शाते हुए आंतरिक मतभेद की अफवाहों को विराम देने की कोशिश की।

IMG 20231027 WA0021

अशोक चौधरी नीतीश कुमार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री हैं। पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके बयानों ने पार्टी के भीतर चल रहे समीकरणों पर बहस छेड़ दी है। चौधरी का यह विवाद ऐसे समय में आया है। जब जेडीयू 2025 के चुनावों की तैयारियों में जुटी है। चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान चुनावों पर है और वह पार्टी के प्रति पूरी तरह वफ़ादार हैं।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कोई भी नीतीश कुमार पर सवाल नहीं उठा सकता। आज जेडीयू की पहचान नीतीश कुमार से है। नीरज कुमार का यह बयान पार्टी में नीतीश कुमार की सर्वोच्चता और उनकी अद्वितीय भूमिका को रेखांकित करता है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

अशोक चौधरी की भूमिहार जाति पर की गई टिप्पणी भी विवाद का हिस्सा बनी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान भूमिहार जाति ने नीतीश कुमार को समर्थन नहीं दिया था। हालांकि जेडीयू ने इस बयान पर ज्यादा ध्यान न देते हुए इसे आंतरिक विवाद से दूर रखने की रणनीति अपनाई।

IMG 20240904 WA0139

चौधरी के विवादास्पद ट्वीट और उनके बाद की घटनाओं ने जेडीयू के भीतर के आंतरिक समीकरणों को उजागर किया है। हालांकि पार्टी की ओर से सार्वजनिक रूप से एकजुटता का प्रदर्शन किया जा रहा है। अशोक चौधरी ने अपने और नीतीश कुमार के रिश्ते को पिता-पुत्र जैसा बताया। जो इस बात का संकेत है कि मतभेद होने के बावजूद उनके संबंध मजबूत हैं।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

2025 के चुनावों को देखते हुए जेडीयू के लिए आंतरिक एकता और बाहरी छवि को बनाए रखना जरूरी है। अशोक चौधरी के मामले ने दिखाया कि पार्टी अपने नेताओं के बीच के मतभेदों को कैसे संभालती है और एक मजबूत मोर्चे के रूप में उभरने की तैयारी कर रही है।

IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02