समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

विद्यापतिनगर में विधवा महिला की गला काटकर ह’त्या के बाद सनसनी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित दमदमा गांव वार्ड संख्या- एक में कतिपय अपराधियों ने एक विधवा महिला की गला काट कर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गईं। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार तिवारी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने उक्त महिला का सिर कटा शव उसके ही झोपड़ीनुमा घर से बरामद किया।

मृतका की पहचान निकटवर्ती सहिट पंचायत के मलकलीपुर गांव निवासी स्व. गांगो पासवान की पत्नी उर्मिला देवी (50 वर्ष) उर्फ भगतिनी जट्टा वाली के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका मूल रूप से साहिट पंचायत के मलकल्लीपुर गांव की निवासी थी। वह गत पांच वर्ष पूर्व वार्ड संख्या- एक में सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर झोपड़ी बना कर रहती थी। उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है।

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

बताया गया कि उक्त महिला गांगो पासवान की दूसरी पत्नी थी। वह महिला सड़क किनारे झोपड़ीनुमा घर में अकेली रहती थी। गुरुवार की सुबह महिला की भैंस चारा के लिए चिल्ला रही थी, तब आस-पास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो महिला का सिर कटा शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल पंचायत के मुखिया और पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम व सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे रहे।

IMG 20240904 WA0139

सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की मदद ले रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेजा गया है। वहीं आस-पास के लोगों से भी महिला के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इधर विधवा महिला की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150