समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: थाना अध्यक्ष ने शादी टूटने से बचाई, डांस के दौरान विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया था घर

बिहार में वैशाली जिले के एक शादी हो रही थी। बारात में डांस के दौरान विवाद हो गया। विवाद हुआ तो दूल्हा बिना शादी किए ही बारात के साथ लौट गया। तभी पुलिस की एंट्री हो गई। फिर दुल्हन का चेहरा भी खुशी से मुस्कुराने लगा। अगली सुबह धूमधाम से दुल्हन की विदाई हुई। मामला वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर पंचायत के चकिया गांव का है। यहां सोमवार को एक शादी में बवाल हो गया। डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा प्रकाश कुमार, बारात लेकर बिना शादी किए ही लौट गया।

दूल्हा मोहम्मदपुर पंचायत के मन्नीपुर गांव का रहने वाला था और दुल्हन नीलम कुमारी चकिया गांव की थी। दरवाजे पर डांस के दौरान बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और गुस्से में दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।

IMG 20231027 WA0021

दूल्हे के लौट जाने से परेशान से दुल्हन के घरवाले

दूल्हा के लौट जाने के बाद दुल्हन और उसके परिवार वाले बहुत परेशान हो गए। उन्हें चिंता होने लगी कि अब क्या होगा, समाज क्या कहेगा। स्थानीय मुखिया ने यह बात वैशाली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को बताई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार तुरंत हरकत में आए। वे पुलिस बल के साथ दूल्हे के घर गए और उन्हें समझाने लगे। काफी समझाने-बुझाने के बाद दूल्हे और उसके परिवार के कुछ लोग मान गए। पुलिस उन्हें दुल्हन के घर ले आई। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में देर रात शादी संपन्न हुई।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

थानाध्यक्ष की सूझबूझ से शादी टूटने से बच गई

अगले दिन सुबह मंगलवार यानी आज धूमधाम से दुल्हन की विदाई हुई। थानाध्यक्ष की सूझबूझ से एक शादी टूटने से बच गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोग थानाध्यक्ष की तारीफ कर रहे थे। दुल्हन और दूल्हे के परिवार वाले भी बहुत खुश थे।

IMG 20240904 WA0139

क्या कहना है थानाध्यक्ष का?

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया, ‘मुझे एक मुखिया ने सूचना दी कि शादी में विवाद हो गया है और दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया है। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और दूल्हे पक्ष को समझाया। काफी समझाने के बाद वे माने और दुल्हन के घर वापस आए। देर रात शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।’

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02