समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में आने वाला है जल संकट, पीने के लिए भी नहीं मिलेगा पानी, सूख जाएंगी नदियां? पढ़िए चौंकाने वाली रिपोर्ट

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में भूजल का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। हालात यह है कि गत वर्ष की तुलना में भूजल नौ मीटर से अधिक नीचे जा चुका है। प्रदेश में औसतन 5-6 मीटर भूजल नीचे गया है। इसके कारण पेयजल से लेकर सिंचाई में परेशानी हो रही है। छोटी नदियां लगातार सूख रही हैं, जबकि बड़े-बड़े जलाशयों से भी पानी गायब हो रहा है। दक्षिण बिहार की स्थिति और खराब हुई है। जिस तरह से भूजल नीचे जा रहा है, वह आने वाले समय के लिए खतरनाक संकेत है।

बड़ी संख्या में वे जलस्रोत भी सूख सकते हैं, जिनमें अभी पानी है। लघु जल संसाधन विभाग ने सभी जिलों से भूजल के आंकड़े संग्रहित किये हैं। इनमें जुलाई के जो आंकड़े हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। सभी जिलों में भूजल स्तर नीचे गया है। 374 प्रखंडों के आंकड़े आए हैं, जिनमें 368 का भूजल स्तर नीचे गया है। सामान्यतया इन प्रखंडों में 3 मीटर से 9.50 मीटर तक पानी नीचे गया है। हालांकि अधिसंख्य जिलों में भूजल 6-7 मीटर तक नीचे गया है।

IMG 20220728 WA0089

सीमांचल और कोसी क्षेत्रों में भी जलस्तर गिरा है, लेकिन यहां अन्य जिलों की अपेक्षा कम गिरावट है। भूजल स्तर नीचे जाने से राजकीय नलकूपों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। चापाकल सूख रहे हैं। तालाब-आहर-पइन से भी पानी इसी वजह से गायब हो रहे हैं। भूजल का स्तर ठीक-ठाक रहता तो इन सबमें पानी की मात्रा भी ठीक-ठाक रहती। लेकिन जब भूजल ही नीचे जा रहा है।

Sticker Final 01

जल विशेष आरके सिन्हा ने कहा कि भूगर्भ जल तेजी से नीचे जा रहा है। इसका सबसे बड़ी कारण यह है कि भूजल का रिचार्ज नहीं हो रहा है जबकि हम लगातार उसका दोहन कर रहे हैं। यह बैंकिंग सिस्टम की तरह काम करता है। यदि हम अपने खाते से पैसा निकालते रहे और जमा नहीं कर रहे तो क्या होगा? यही हाल भूगर्भ जल के साथ है। लगातार दोहन से इससे पानी तेजी से नीचे जा रहा है। इसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह होगा कि हमें भविष्य में पीने का पानी तक नहीं मिलेगा। यही नहीं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होगा। नदियां सूख जाएंगी। जलाशय से पानी गायब होगा और ताल-तलैये, आहर-पईन सब धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

JPCS3 01

IMG 20220802 WA0120

IMG 20211012 WA0017

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

IMG 20220713 WA0033

IMG 20220413 WA0091

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town