बिहार: जमीन का गलत जमाबंदी करने के मामले में CO निलंबित, डीएम की अनुशंसा पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने औरंगाबाद जिले में बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोपी दाउदनगर के अंचाधिकारी विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। अवैध जमाबंदी और जमीन मामले में गड़बड़ी करने से जुड़े कई आरोप सीओ विजय कुमार पर लगे हैं। 17 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

राजस्व कर्मचारी ने इस मामले का खुलासा किया। जमीन मामले में गड़बड़ी करने के आरोपित सीओ विजय कुमार का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय,मगध प्रमंडल,गया निर्धारित किया गया है। दाउदनगर सीओ विजय कुमार पर गलत तरीके से अवैध जमाबंदी करने और रसीद काटने का आरोप है।

दाउदनगर के वार्ड संख्या 24 के रहने वाले श्याम प्रसाद ने यह आरोप लगाया था कि फर्जी तरीके से अमृत बिगहा निवासी बाबूराम दुसाध के नाम पर रसीद कटवा लिया गया है। जबकि इस जमीन की जमाबंदी अभी भी आवेदक श्याम रेस प्रसाद के नाम से है जिसकी रसीद भी वे कटवा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गधे की मौत पर हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

बिहार के बक्सर जिले में एक गधे की मौत पर इतना हंगामा हुआ कि पुलिस…

34 मिन ago

मुखिया की ह’त्या के बाद बवाल, समस्तीपुर-जन्दाहा मुख्य मार्ग जामकर लोग कर रहे आगजनी; SP को बुलाने की मांग पर अड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के तीन दवा दुकानों की अनुज्ञप्ति की गई निलंबित, जानें क्या है कारण…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिला औषधि नियंत्रक ने अनियमितता के…

3 घंटे ago

दरभंगा एम्स का शिलान्यास अगले महीने, पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे नींव; जेपी नड्डा का ऐलान

बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का शिलान्यास अगले महीने होने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

BREAKING : मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मार कर ह’त्या, छानबीन में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/मोरवा :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर…

11 घंटे ago

निरीक्षण करने पहुंची दलसिंहसराय SDO का बाढ़ पीड़ितों ने किया घेराव, करना पड़ा आक्रोश का सामना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- गंगा सहित सहायक…

13 घंटे ago