अभी-अभी: बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने दिया इस्तीफा, उजियारपुर के विधायक आलोक मेहता को मिला अतिरिक्त प्रभार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री से हाटकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

गन्ना उद्योग मंत्री के पद से कार्तिक कुमार ने मंगलवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी। कार्तिक कुमार अब राज्यमंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे। अब गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

बता दें कि अपहरण के मामले में कार्तिक कुमार पर एफआईआर दर्ज है। इस मामले में कोर्ट ने उनपर वारंट जारी किया है। इस दौरान बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्हें राजद कोटे से मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कानून मंत्री बनाया गया था। इससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था। भाजपा उनसे इस्तीफे की लगातार मांग कर रही थी। इस बीच उन्होंने कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘अवैध शराब बनाने वाले को उम्रकैद, सभी अधिकारी बर्खास्त होंगे’; पप्पू यादव का वादा

बिहार में अवैध शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच पप्पू यादव ने वादा…

9 मिन ago

प्रशांत किशोर के सामने ‘जन सुराज’ की बैठक में बवाल, प्रत्याशी चयन पर भिड़े कार्यकर्ता, टूटी कुर्सियां

बिहार के गया में जन सुराज पार्टी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी कार्यकर्ता…

1 घंटा ago

बिहार: ‘हई रंगबाज अइसन ढेर के,मार देब गोली…’, महिला सिपाही का रील हुआ वायरल, अधिकारियों का आदेश फेल

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में तैनात फिर से एक महिला सिपाही…

3 घंटे ago

बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर…

3 घंटे ago

रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के ICF कोच को बदलकर LHB रैक से चलाने का लिया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के आइसीएफ…

4 घंटे ago

बिहार का मौसम: घरों में AC और कूलर बंद, सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास, दिन में तीखी धूप

उत्तर बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है! अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा,…

4 घंटे ago