समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पांच-पांच के बैच में शपथ दिला रहे राज्यपाल, समस्तीपुर के 3 विधायकों ने सबसे पहले ली शपथ

नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हो रहा है। राजभवन में 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को पांच-पांच के बैच में शपथ दिला रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप के साथ समस्तीपुर के आलोक मेहता और विजय चौधरी सबसे पहले शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे।

इन्होंने अब तक ले ली शपथ 

  • तेजप्रताप यादव
  • विजय चौधरी
  • विजेंद्र यादव
  • आलोक मेहता
  • अफाक आलम
  • अशोक चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • लेसी सिंह
  • सुरेंद्र यादव
  • रामानंद यादव
  • मदन सहनी
  • ललित यादव
  • कुमार सर्वजीत
  • संतोष सुमन
  • संजय कुमार झा
  • शीला मंडल (JDU)
  • समीर महासेठ (RJD)
  • चंद्रशेखर (RJD)
  • सुनील कुमार (JDU)
  • सुमित कुमार (निर्दलीय)

IMG 20220723 WA0098

शपथ लेने वाले कुल 31 विधायकों में सबसे ज्यादा RJD से 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह का है। कार्तिक ने हाल ही में JDU कैंडिडेट को हराकर पटना MLC का चुनाव जीता था।

IMG 20220728 WA0089

कैबिनेट विस्तार में किस दल से कौन मंत्री

  • RJD: आलोक मेहता, अनिता देवी , कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, मो शाहनवाज, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, कार्तिक सिंह, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, तेजप्रताप यादव, सुधाकर सिंह और सुरेंद्र राम
  • JDU: विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी, शिला मंडल
  • कांग्रेस: अफाक आलम और मुरारी गौतम
  • हम (से): संतोष कुमार सुमन
  • निर्दलीय: सुमित कुमार सिंह

IMG 20220713 WA0033

विभाग बंटवारे पर भी फैसला आज ही संभव

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर भी फैसला मंगलवार को ही होने की संभावनाएं है। गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। इसके अलावा, भाजपा के पास अब तक जो मंत्रालय थे, वो सभी राजद को दिए जा सकते हैं। वहीं सबकी नजर तेजस्वी को मिलने वाले विभाग पर है।

IMG 20220802 WA0120Picsart 22 07 13 18 14 31 808IMG 20211012 WA0017JPCS3 01Sticker Final 01IMG 20220810 WA0048IMG 20220331 WA0074