बिहार में अधिकतर लोग शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे। इसे देखते हुए बिहार राज्य परिवहन पथ निगम ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात दी है। महिलाएं शुक्रवार सुबह 7 बजे से रात 8.30 बजे तक राजधानी पटना की सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। निगम की ओर से की गई इस पहल का महिलाओं ने स्वागत किया है।
पटना में खगौल रोड, सगुना मोड़, दानापुर, आईआईटी बिहटा और अन्य सभी जगहों पर बस सेवा शुक्रवार को जारी रहेगी। रक्षाबंधन को देखते हुए सिटी बसों में यात्री भार बढ़ने की आशंका है। राज्य पथ परिवहन निगम पटना में करीब 125 सिटी सर्विस बसों का संचालन कर रहा है। इनमें से 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक हैं। सभी बसों में महिलाएं शुक्रवार को रात 8.30 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी।
बिहार में अधिकतर लोग रक्षाबंधन शुक्रवार को मना रहे हैं। मिथिला और बनारस पंचांग के जानकारों के मुताबिक 11 अगस्त को भद्रकाल था, इसलिए 12 अगस्त (शुक्रवार) को उदयातिथि में राखी का त्योहार मनाना शुभ होगा। भद्राकाल में रक्षा सूत्र बांधना शुभ नहीं माना जाता है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : होमगार्ड की शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पटना हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर…
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक का…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर वार्ड संख्या-2…