समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दहेज ह’त्या: महज डेढ़ लाख के लिए दानवों ने प्रेगनेंट सोनी को मार डाला, डोली के 4 माह बाद उठी अर्थी

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में एक बेटी एक बार फिर दहेज दानव का निवाला बन गई। पैसों के लिए गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका 4 माह की प्रेग्नेंट थी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र एक गांव की है।

मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 9 मई को उसकी शादी हुई थी। नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बृजेंद्र साह, पिता राधेश्याम शाह के साथ सोनी की शादी हुई थी। शादी के समय से ही डेढ़ लाख दहेज के रुपए की मांग की जा रही थी। सोनी के पिता दूधनाथ साह इसे देने में से इनकार थे।

IMG 20220728 WA0089

सोनी का मायका गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव में है। दूधनाथ साह ने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार नगद और सामान दिया था। आगे के रुपए देने के लिए कोई तैयार नहीं थे। महज डेढ़ लाख के लालच में मंगलवार की रात सोनी की जान ले ली गई।

IMG 20220828 WA0028

मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने दहेज पीड़िता सोनी सास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। सोनी की हत्या से उसकी मां भाई और बहन का रो रो कर बुरा हाल है।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220928 WA0044

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150