समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 1 नवम्बर से होगी धान की खरीद, आज से होगा आवेदन ; जानें कितना है MSP और कैसे करेंगे अप्लाई

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीद करने की घोषणा कर दी है। 1 नवंबर से राज्य में धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों को कृषि या सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। धान खरीद से संबंधित विस्तृत जानकारी लेने और आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक लिंक आज 14 अक्टूबर 2022 से एक्टिवेट हो जाएंगे।

किसान इस लिंक पर धान खरीद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित कर दिया गया है। A ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपये और साधारण धान के लिए एमएसपी 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस साल भी पिछले वर्ष की तरह 45 लाख मैट्रिक टन धान और 20 लाख मैट्रिक टन चावल खरीद का लक्ष्य किया गया है।

IMG 20220728 WA0089

धान की खरीद उत्तर बिहार के सभी जिलों में 1 नवंबर से और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में 15 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। 31 मार्च 2023 तक खरीद जारी रहेगी। इस अवधि में किसान अपने क्षेत्र के निर्धारित केंद्रों पर धान की बिक्री कर सकते हैं। इस बार भी पैक्स और व्यापार मंडल के जरिए धान की खरीद की जाएगी। जान अधिप्राप्ति की राशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

JPCS3 01

IMG 20220928 WA0044

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150