Bihar

छठ में यात्रियों की परेशानी को देख CM नीतीश ने की पहल, रेल मंत्रालय से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग

लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ होगी। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने घर आते हैं। इस बार कोरोना का प्रसार कम होने की वजह से ट्रेनो में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को रेलवे मंत्रालय में बात करने का निर्देश दिया। जिसके बाद मुख्य सचिव ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने महापर्व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा छठ पूजा में शामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है।

IMG 20220723 WA0098

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं। इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी।

आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो। रेलवे के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की हुई बातचीत के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अब ट्रेनों की संख्या बढायी जा सकेगी और बिहार लौट रहे लोगों को राहत मिल सकेगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

SP ने सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को एसपी…

2 hours ago

होली मिशन हाई स्कूल के 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा नया कीर्तिमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल के छात्रों…

2 hours ago

होली मिशन हाई स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्रों ने 90+ अंक प्राप्त कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल के 10वीं…

2 hours ago

समस्तीपुर में बारिश के कारण होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, अब 4 जून को होगी आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : दुधपुरा स्थित पुलिस लाइन में 13…

3 hours ago

समस्तीपुर एसपी के जनता दरबार में 28 मामलों की सुनवाई, समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिये निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस…

3 hours ago

बछवाड़ा में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर के युवक की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  फतेहा हाल्ट के पास पोल संख्या-200/8-10 के समीप…

3 hours ago