Bihar

बिहार: शादी तय हुई किसी और से, बारात में दूल्हा बनकर कोई और आ गया, फ‍िर खूब हुई फायरिंग, दुल्हन के भाई की मौत

बिहार में भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खूब फायरिंग हुई। लड़की पक्ष के एक लोग की मौत हो गई है, दो अन्‍य जख्‍मी हैं। लड़की वालों का आरोप है कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसके बदले कोई दूसरा लड़का शादी करने आया था। इस कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। फायरिंग की गई। पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान यह घटना घटी।

कैलाश यादव की पुत्री अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी। खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात्रि नौ बजे पहुंची। लकड़ी वालों ने दूल्‍हा देखते ही कहा कि यह तो कोई दूसरा है। लड़की ने भी यह कोई दूसरा लड़का है, जिससे शादी तय हुई थी वह नहीं है। लड़का बदला गया है। लड़की वालों ने शादी से इनकार दिया। बारात पक्ष के लोगों ने कुछ ग्रामीणों का सहयोग लेकर लड़की के पिता पर दबाव बनाना शुरू किया। शादी करवाने को कहा। इस दौरान कैलाश यादव के भतीजा शादी नहीं होने देने के पक्ष में थे। दो बारात पक्ष के समर्थकों और कैलाश यादव के भतीजे के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगा।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

बारात पक्ष के समर्थकों ने पहले लाठी डंडे से कैलाश यादव के भतीजे को पीट दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। राजू यादव को दो गोली लग गयी, उसकी मौत हो गई। इसके बाद डर से सभी बाराती यहां से घर लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही सोनेलाल, मुकेश यादव, सौरभ यादव, हीरालाल यादव, रणवीर यादव, कोकन यादव समेत कुल नौ लोगों ने गोली बारी कर राजू की हत्या की है। राजू के भाई कारेलाल यादव, मिथुन यादव की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गहरे सदमे में हैं ग्रामीण

मृतक राजू विवाहित था। महज सात आठ माह पहले उसकी शादी मानसी में हुई थी। वह बीएलएस कॉलेज का छात्र था। सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। अपने पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है। घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है। राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली थी। पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों कौ सौंप दिया। देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। लड़का पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं। रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: चार बच्चों की मां ने गांव के ही युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर आरटीई के तहत दाखिले का प्रयास, विभाग करेगी कारवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत…

5 घंटे ago

BPSC ने कहा परीक्षा में नहीं हुई गड़बड़ी, गया-नवादा DM ने भी बताया खान सर के दावे का सच

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के बीच विवाद…

5 घंटे ago

बिहार: फैमिली कोर्ट में हाजिर हुए उदित नारायण, समझौते से इनकार; पत्नी बोली- मुंबई जाने पर पीछे लगा देते हैं गुंडे

पहली पत्नी की ओर से दायर एक मामले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण…

6 घंटे ago

सांसद पप्पू यादव की डॉक्टर भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी और…

6 घंटे ago

‘तेजस्वी यादव जल्द बनेंगे मुख्यमंत्री’, ललन सिंह के ख्वाब देखने वाले बयान पर तेज प्रताप ने किया पलटवार

तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर भविष्यवाणी की है। गुरुवार को…

9 घंटे ago