समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू-नीतीश के केंद्रीय मंत्री रहते क्यों नहीं मिला बिहार को विशेष राज्य दर्जा ? सुशील मोदी का सवाल…

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ताकतवर केंद्रीय मंत्री हुआ करते थे, तब ये दोनों बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा पाए? जब नीतीश कुमार के कहने पर बनी रघुरामराजन कमेटी और 14 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट विशेष राज्य की अवधारणा को ही नकार चुकी है, तब इस मांग का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार को डेढ़ लाख करोड़ का जो पैकेज दिया, वह विशेष दर्जा मिलने से कई गुना ज्यादा अधिक फायदेमंद है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार इतने प्रभावशाली मंत्री थे कि उनके कहने पर बिहार को तीन मेगा पुल मिले। तब वे राज्य को विशेष दर्जा क्यों नहीं दिला पाए? यूपीए सरकार के रेलमंत्री लालू प्रसाद इतने पावरफुल थे कि विधानसभा भंग करवा सकते थे, पर उन्होंने भी विशेष दर्जा नहीं दिलवाया।

IMG 20220728 WA0089

Banner 03 01

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221021 WA0064 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150