बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। पंखे के हुक में फांसी का फंदा बना महिला सिपाही झूल गई। यह खौफनाक कदम उठाने वाली महिला सिपाही का नाम संजू कुमारी है। 23 साल की संजू की पोस्टिंग पटना पुलिस में थी। वर्तमान में वो इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस सिस्टम (ERSS) – 112 में फिल्ड ड्यूटी कर रही थी।
सुसाइड का यह मामला पटना में कदमकुआं थाना के तहत सैदपुर इलाके का है। किराए के एक घर में संजू और उसकी एक साथी महिला सिपाही रहती थी। लेकिन, दोनों का कमरा अलग-अलग था। शुक्रवार की रात संजू की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। रात में उसे ड्यूटी पर जाना था। काफी देर तक जब वो अपने कमरे से नहीं निकली, तब बगल के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही ने उसे बाहर से आवाज दी। पर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।
उसने संजू के मोबाइल पर कॉल भी किया। लेकिन, कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। फिर 10:30 बजे के करीब कदमकुआं थाना की पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए कॉल किया गया। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे के गेट को तोड़ा गया। जब पुलिस की टीम कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। महिला सिपाही संजू की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी।
थानेदार विमलेंदु के अनुसार महिला सिपाही मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट की रहने वाली थी। पिछले 6 महीने से वो ERSS-112 में काम कर रही थी। उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी मूल वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पटना पहुंच गए हैं। शनिवार को लाश का पोस्टमार्टम PMCH में कराया गया है। कमरे की तलाशी ली गई है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल वजह जानने के लिए मामले की जांच चल रही है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत गुरुवार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी व…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट…
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने कड़ी सुरक्षा तैयारियों…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं…