Bihar

धूप नहीं निकलने से बिहार के कई जिलों में प्रचंड शीतलहर के हालात, ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी 3 दिन रहेगा घना कोहरा

बिहार में पटना सहित कई जिलों में घने कोहरे से कनकनी और ठंड बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री तक की आई गिरावट ने कनकनी बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने से कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। दोपहर बाद हवाओं के प्रवाह में आई तेजी से कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। घने कोहरे और अधिकतम तापमान में आई गिरावट से राज्य के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड और कोहरे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्यभर में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति तीन दिन बनी रहेगी। आज तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

IMG 20221030 WA0004

प्रतिचक्रवात का है असर

प्रतिचक्रवात से राज्य में दोतरफा हवाओं का प्रवाह है। कहीं-कहीं नमी वाली पुरवा और शुष्क ठंडी हवाओं के मिलन से घना कोहरा और बादल छाये हैं। आंकड़ों से जुड़े मानकों को पूरा नहीं करने के कारण मौसम विभाग की ओर से अभी शीतदिवस की घोषणा नहीं की गई है। पूर्णिया, भागलपुर और गया में भी घना कोहरा रहा। पटना में साढ़े नौ बजे तक मात्र 600 मीटर की दृश्यता रही। बस, रेल और विमान सेवाएं दिनभर प्रभावित रही हैं।

कोहरे ने थामी ट्रेनों और विमानों की रफ्तार

कोहरे के कारण ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को पटना आने वाली 26 ट्रेनें लेट रहीं। कुछ ट्रेनें पूर्व निर्धारित योजना के तहत रद्द रहीं। दो विमानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से सभी विमानों को रद्द कर दिया गया।

कई जिलों में 10वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे

पटना जिले के दसवीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दसवीं कक्षा तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस दौरान मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां दिन के नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रखी जा सकती हैं। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और कैमूर समेत कई जिलों में भी प्रशासन के आदेश पर प्रचंड ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले; क्या भारत को है डरने की जरूरत?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  एशिया के कई देशों में एक बार फिर…

23 minutes ago

‘मनीष कश्यप पाकिस्तानी जनरल मुनीर का एजेंट’, बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में यूट्यूबर…

1 hour ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय…

2 hours ago

NHAI के GM की CBI ने बढ़ाई मुश्किलें, घूसखोरी मामले में दाखिल किया चार्जशीट; समस्तीपुर समेत कई जिलों में हुई थी छापेमारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के पटना क्षेत्रीय कार्यालय में भ्रष्टाचार के गहरे खेल…

2 hours ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों…

3 hours ago

समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 435 बेटिकट यात्री धराये, 1 लाख 52 हजार 770 रुपये राजस्व की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के हायाघाट सहित…

3 hours ago