समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के इन 12 जिलों में डॉक्टरों पर GPS के जरिये रखी जाएगी निगरानी, ड्यूटी से हुए गायब तो आएगी शामत!

बिहार में जब से नई सरकार का गठन हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव के ऊपर आई है। तब से वह राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी और सुधार को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। तेजस्वी यादव और स्वास्थ विभाग लगातार साथ कर्मियों की निगरानी और अस्पताल की बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। इसी कड़ी में अब मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 12 जिलों के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी रेगुलर ड्यूटी पर है या नहीं इसकी निगरानी जीपीएस से की जाएगी। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल में लगा जीपीएस उनके लोकेशन की जानकारी देगी। स्वास्थ्य विभाग जीपीएस के जरिए यह जानकारी इकट्ठा करेगा कि सुबह से लेकर रात तक जिन डॉक्टरों की ड्यूटी एक निर्धारित वार्ड में लगा है वह कितने बजे अस्पताल आते हैं और कितने बजे जाते हैं।

IMG 20220723 WA0098

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को यह निर्देश दिया है कि, वह कितने बजे अस्पताल आते हैं और कितने बजे आते इसकी जानकारी उनको सुबह आते टाइम सेल्फी खींच कर देनी होगी।

इसको लेकर स्वास्थ विभाग एक ऐप तैयार किया है इस ऐप में उन्हें अपनी सेल्फी अपलोड करना होगा। इतना ही नहीं सेल्फी लेकर ऐप पर फोटो डालते समय उन्हें टाइम भी दर्ज करना होगा। इसके साथ ही साथ उन्हें अपने मोबाइल का जीपीएस ऑन रखना होगा ताकि स्वास्थ विभाग को यह मालूम लगे कि वह कितने बजे से कितने बजे तक अस्पताल परिसर में रहे हैं।

new file page 0001 1

स्वास्थ विभाग ने जिन जिलों के नर्स और डॉक्टरों को यह आदेश दिया है। उसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली का नाम शामिल है। हालांकि, इन जिलों में सभी डॉक्टरों को यह आदेश नहीं दिया गया है। बल्कि, केवल उन डॉक्टरों को यह आदेश दिया गया है जो एइएस वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं।

IMG 20230109 WA0007

आपको बताते चलें कि स्वास्थ विभाग को लगातार या जानकारी मिल रही थी कि नर्स और डॉक्टर समय पर ड्यूटी से नहीं आते हैं या फिर कभी – कभी तो आते ही नहीं हैं। जिसके बाद अब स्वास्थ विभाग ने यह नया तरकीब निकाला है जिसके जरिए अब जीपीएस से उनकी टाइम टेबल को लॉकेट किया जाएगा।

1 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20230115 WA0020 0120x10 Hoarding 12.01.2023 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 193 scaled