समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज पटना पहुंचा: 32 स्विट्जरलैंड यात्रियों को लेकर आया, 18 सुइट्स, जिम और स्पा भी

दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा तय करने वाली ‘गंगा विलास क्रूज’ पटना पहुंच गया है। यह क्रूज पटना के गायघाट पर लंगर डाले हुए है। यह क्रूज 22 दिसंबर को कोलकाता से निकला और 3 जनवरी को पटना पहुंचा। इसमें 32 स्विट्जरलैंड के यात्री हैं। सभी ने पटना के पर्यटन स्थलों को घूम लिया है। यहां से 5 दिन तक गंगा में यात्रा करके यह क्रूज बनारस पहुंचेगा।

गंगा विलास भारत में निर्मित पहला आधुनिक क्रूज है। इसकी लंबाई 62.5 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त और पूरी तरह सुरक्षित है। पांच सितारा होटल से भी अधिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रूज में 18 सुइट्स होंगे। सुइट्स में बाथरूम, शावर, कनवर्टिबल बेड, फ्रेंच बॉलकनी, एलईडी टीवी, सेफ समेत आधुनिक जीवन रक्षक प्रणाली भी होगी। इसमें 40 सीटर रेस्‍टोरेंट है, सन डेक, जिम और स्‍पा भी है। यहां बफे में कॉन्‍टीनेंटल और इंडियन डिशेज सर्व की जाएंगी।

IMG 20220723 WA0098

इसमें 80 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्री परेशान न हो, इसलिए क्रूज पर गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुविधाएं दी गई हैं। क्रूज पर एक डॉक्टर भी है।

इस क्रूज को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (PPP) पर चलाया जाएगा। यह क्रूज पूरी तरह से इंडियन टेक्नोलॉजी से बना है। इसका कांसेप्ट भी इंडियन है जिसे डॉक्टर अन्नपूर्णा गरिमा ने दिया है।

new file page 0001 1

अब सफर के बारे में जानिए

यह क्रूज 3200 किलोमीटर की यात्रा पूरा करेगा। वाराणसी से सफर शुरू होगा और डिब्रूगढ़ तक का यह सफर करीब 52 दिनों में तय होगा। यह क्रूज रास्ते में भारत और बांग्लादेश के बीच 27 रिवर सिस्टम(नदियों) से होकर गुजरेगा। क्रूज 50 ऐसी जगहों पर रुकेगा जो वर्ल्‍ड हेरिटेज के तौर पर मशहूर हैं या फिर जिनका शुमार दुनिया के अनोखे स्थानों में होता है। इनमें सुंदरबन डेल्‍टा और काजीरंगा नेशनल पार्क शामिल हैं।

IMG 20221203 WA0079 01

इन रास्तों से होकर गुजरेगी गंगा विलास क्रूज

गंगा विलास क्रूज दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा एक सूत्र में तय करेगा। यह क्रूज वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर, गाजीपुर से गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा। पटना से यह 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा। अगले दिन यह बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा। 15 दिनों तक बांग्‍लादेश की जल सीमा में यात्रा करने के बाद यह क्रूज कोलकाता आएगा और कोलकाता से डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

JPCS3 01

बनारस में PM दिखाएंगे हरी झंडी

अभी यह क्रूज कोलकाता से बनारस जा रहा है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर इसे डिब्रूगढ़ रवाना करेंगे। फिर यह क्रूज दोबारा पटना आएगा। अभी कोलकाता से बनारस जाते समय यह क्रूज पटना में भी रुका।

इस क्रूज के ओनर राज सिंह ने बताया कि यह 22 दिसंबर को कोलकाता से निकला था, जो मंगलवार को पटना पहुंचा। यह क्रूज बिहार में बटेश्वरस्थान, विक्रमशिला, सुल्तानगंज, मुंगेर, पटना, चिरांद, डोरीगंज, बक्सर होते हुए बनारस में दाखिल होगा।

IMG 20221130 WA00951 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20221203 WA0074 01Samastipur News Page Design 1 scaledPost 183