समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ससुराल में दामाद के साथ मारपीट, साले ने जीजा के प्राइवेट पार्ट में डाला दिया ग्लास..

बिहार के मुजफ्फरपुर में दामाद के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पहले ससुराल वालों ने उसको जमकर पीटा, जब वह बेहोश हो गया तो प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। यह बात उसे पता भी नहीं चली। जब लगातार पेट दर्द होने लगा तो वह डॉक्टर के पास गया। एक्स-रे में पता चला कि पेट में ग्लास है। फिर पूरा मामला सामने आया है। युवक की हालत गंभीर है।

पीड़ित पवन कुमार साह (35) का SKMCH में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी में हैं। पवन साहेबगंज के रामपुर असली गांव का रहने वाला है। डॉक्टर का कहना है कि ग्लास स्टील की है या शीशे की इसकी पड़ताल की जा रही है।

IMG 20220723 WA0098

पीड़ित से डॉक्टरों को पूरी कहानी बताई

पवन ने डॉक्टर को बताया कि वह 15 दिन पहले अपने ससुराल पत्नी को लेने गया था। वहां पर उसके ससुराल के लोगों ने (साला और अन्य) उसके साथ मारपीट किया था। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। होश आने के बाद से ही वह प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस कर रहा था। गांव के डॉक्टर से उसने इलाज कराया। वह इंजेक्शन लगाते थे, तो दर्द आराम हो जाता था और फिर बढ़ जाता था।

new file page 0001 1

जब दर्द कम नहीं हुआ तो वह अपनी 70 साल की मां के साथ इलाज के लिए SKMCH पहुंचा। हालांकि, मां ने ग्लास पवन के पेट में कैसे गया, इस पर कहा कि उन्हें नहीं पता ग्लास कैसे अंदर गया। पवन का पेट काफी फूला हुआ है।

वहीं, मामले में डॉक्टर डॉ. संतसेवी का कहना है कि इस तरह के केस मे कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। दर्द अधिक बढ़ने वह जब इलाज को SKMCH पहुंचा तो डॉक्टर एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे कराने पर पता चला कि पेट में ग्लास फंसा हुआ है।

IMG 20230115 WA0020 01

बताया कि मरीज का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। ग्लास निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। परिजन के शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230109 WA0007

हालत खराब होने पर पटना रेफर किया

शुक्रवार सुबह पवन की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। युवक ने कहा कि वह हैदराबाद में रहता था। वह एक पेट्रोप पंप पर काम करता था। 20 दिन पहले अपने घर लौटा था। करीब 15 दिन पहले पत्नी प्रियंका देवी को मायके से लाने गया, लेकिन ससुराल के लोगों ने मारपीट किया। इसमें वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह वापस आया था। बीते 15 दिनों से उसे दर्द होने लगी। ज्यादा दर्द होने पर वह मेडिकल पहुंचा था। इसके बाद अब उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

1 840x760 1IMG 20211012 WA001720x10 Hoarding 12.01.2023 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 193 scaled