समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तेजस्वी यादव का ऐलान, आगे भी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, 81 हो चुके हैं बर्खास्त

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में पांच वर्षों से अधिक अवधि से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 81 डॉक्टरों को शुक्रवार को कैबिनेट ने बर्खास्त किया। ऐसे बाकी बचे सैकड़ों डॉक्टरों पर भी कार्रवाई जारी है। कर्तव्य में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टर भगवान का रूप होते है। उन्हें तन-मन से सेवा करनी चाहिए ना कि अनधिकृत रूप से गायब रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से अधिक समय तक बिहार का यही स्वास्थ्य विभाग बीजेपी के ज़िम्मे था। राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अनधिकृत रूप से 705 चिकित्सक अनुपस्थित थे। 14 सितंबर, 2022 को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन सभी चिकित्सकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। उनमें से 404 चिकित्सा पदाधिकारियों की ओर से स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया।

new file page 0001 1

विभाग ने दुबारा चार नवंबर, 2022 को प्रेस विज्ञप्ति से स्पष्टीकरण की मांग की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 64 चिकित्सक पांच वर्षों से अधिक समय से लगातार अनधिकृत तौर पर अनुपस्थित हैं। इसलिए इन चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट के निर्णय के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी।

Picsart 23 01 11 12 27 33 081

IMG 20211012 WA0017

1 840x760 1

Banner 03 01

IMG 20230109 WA0007

1080 x 608

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

Post 183

20201015 075150