Bihar

CM नीतीश कुमार ने की DGP की तारीफ: बिहार पुलिस दिवस 2023 के कार्यक्रम में बोले- आप पर बहुत भरोसा है

बिहार पुलिस दिवस 2023 के मौके पर पटना के मिथिलेश स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर CM नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। भाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप पर बहुत भरोसा है।

साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने जब मौका मिला पुलिस बल को बढ़ाने का काम किया। सबसे पहले SAP का गठन किया था। हमारे इस काम की तारीफ देश भर में हुई थी। उस वक्त देश के रक्षा मंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी तारीफ की थी। इसे देश भर के सभी राज्यों में लागू करवाया गया था।

गश्ती नहीं होने पर उठाया सवाल

स्पेशल ब्रांच का री स्ट्रक्चर किया गया। 50 प्रतिशत नियमित रहेंगे। 50 पुलिस के दूसरे प्रभाग से आएंगे। इस पर DGP को निर्देश दिया गया है। DGP को कहा कि याद रखिए और 50 प्रतिशत पर बहाली करिए। 2006 में जो घटना घटी कि नियमित गश्ती होनी चाहिए। हर थाने में 2-2 गाड़ी दी गई है। इसके बाद भी गश्ती नहीं हो रही है। इसे देखिए। तब पता चलेगा कि कौन गड़बड़ कर रहा है। उन्होंने DGP को कहा कि आप पर बहुत भरोसा है। मुख्य सचिव को भी देखने को कहा।

तेजी से काम कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर थाने को इन्वेस्टिगेशन और लॉ एंड ऑर्डर पर बांटा गया। केस का अनुसंधान तेजी से होनी चाहिए। मेरे सुझाव को मानिए। इसे अनसुना मत करिए। पुलिस में महिलाओं के लिए 2013 में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। ERSS-112 की तारीफ की। साथ ही कहा कि इसके जरिए अच्छा काम हो रहा है। लेकिन, इसकी संख्या बढ़ानी होगी। इसके लिए भी तेजी से काम कराइए।

सभी पुलिस थाना या आउटपोस्ट की अपनी बिल्डिंग होती है। कई बनी है। बाकी का भी बनवाने को कहा है। पुलिस भवन निर्माण निगम को इसके लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप इंजीनियर से लेकर बाकी स्टाफ बढ़ाइए। ताकि हर थाना और आउटपोस्ट का बिल्डिंग बनाने के साथ ही उसका मेंटेनेंस भी करना होगा। क्योंकि पता चला है कि मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। FSL की बिल्डिंग भी सही करने को कहा है।

भूकंप का चक्कर शुरू हो गया है। दूसरे राज्यों में हुआ है। यही वजह है कि यहां सरदार पटेल भवन को ऐसा बनाया कि 9 रिएक्टर पर भूकंप आने पर भी कुछ नहीं होगा। नहीं तो पहले क्या हालत थी। सिपाही की भर्ती करवा रहे हैं। देश की आबादी के हिसाब से 1 लाख में 115 पर भी पूरा नहीं किए। बिहार में एरिया सीमित है।

पहले से ही तय था उस हिसाब से भी बिहार पुलिस में बहाली नहीं हुई। इसलिए पुलिस की संख्या 2.20 लाख करना है। मुख्य सचिव को बहाली कराने पर ध्यान देने को कहा। ताकि समय पर राजगीर में ट्रेनिंग भी हो। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मुख्य सचिव और DGP को खड़ा कर कहा कि बहाली कराइयेगा न।

जनता को समझना जरूरी

मुख्यमंत्री ने पुलिस को कहा कि हर साल हम तनख्वाह बढ़ाते रहेंगे। गड़बड़ करने वालों को छोड़िए नहीं। सब लोग मिलकर ठीक से काम करिए। कोई गड़बड़ नहीं करिए। हर चीज पर नजर रखिए। अच्छा काम करने पर जनता की पुलिस कम तारीफ करती है। जनता की दी इज्जत को भूलिए मत। NCRB के अनुसार क्राइम में बिहार 25वें नम्बर पर है। फिर भी बेहतर काम करें।थाना में जो फोन लगाए हैं। उसका ध्यान रखिए। इसके जरिए चेक करिए कि जिसकी ड्यूटी है, वो मौजूद है या नहीं। जो लोग कंप्लेन लेकर आते हैं, उनकी सुनें। इसे सुनिश्चित करें।

क्या बोले डीजीपी

वहीं, इस मौके पर DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि बिहार में क्राइम का तरीका बदला है। अवैध खनन, साइबर अपराध और शराब की तस्करी हो रही है। इसे लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। मौके पर DGP ने मुख्यमंत्री नीतीश को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने शुरू से ही पुलिस को हर संसाधन उपलब्ध कराया है।

इस बार का बिहार पुलिस दिवस आम जन को समर्पित है। लोगों के समर्थन से हमें नई ऊर्जा मिली है। जनता का साथ मिलेगा तो अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगा। क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस अधिकारी टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं। अपने अफसर और जवानों के बेहतर जीवन देने का भरोसा दिलाया।

वीरता पुरस्कार से इन्हें किया गया सम्मानित

1. Stf के डीएसपी रमाकांत प्रसाद
2. इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार मेधावी
3. इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार
4. SI धनराज कुमार
5. सिपाही उत्तम कुमार
6. सिपाही धर्मेंद्र कुमार
7. विशिष्ट सेवा से शहीद उदय प्रताप की पत्नी को सम्मानित किया गया गया।
8. अनिल कुमार सिंह को विशिष्ट पदक
9. मो. कमालुद्दीन निगरानी में, विशिष्ट पदक से

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

12 मिन ago

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

9 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

10 घंटे ago