Bihar

हिम्मत है तो…, नीतीश-तेजस्वी को नित्यानंद राय ने दी चुनौती, अमित शाह के बिहार दौरे पर कही यह बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गृह मंत्री अमित शाह की 25 फरवरी को बिहार के पश्चिमी चंपारण से बिहार में मिशन 2024 का आगाज करने जा रहे हैं। अमित शाह की सभा के लिए तैयारी जोरों पर है। पार्टी का दावा है कि इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों का जुटान होगा। लौरिया के साहू जैन हाईस्कूल में होने वाली सभा के लिए सौ फीट का मंच तैयार किया गया है। लोगों के बैठने के लिए 20 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

इस बीच अमित शाह के बिहार दौरे से पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने साफ कहा है कि नीतीश-तेजस्वी में अगर हिम्मत है तो इसी साल यानी 2023 में बिहार विधानसभा का चुनाव करा कर देख लें। उन्हें अपनी ताकत का पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है। नित्यानंद राय ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा होने वाला है। पश्चिमी चंपारण के लौरिया में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय में बताया कि 25 फरवरी को अमित शाह बिहार में तीन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पहला कार्यक्रम पश्चिमी चंपारण के लोरिया में साहू जैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में होगा जहां अमित शाह जनसभा में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री किसानों से सीधे बात करेंगे। उसके बाद अमित शाह पटना सिटी तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी जायेंगे।

तेजस्वी यादव के 2025 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं होता है। दोनों बार बार बिहार की जनता से गलत गलत बोल चुके हैं। दोनों कब क्या बोलेंगे और क्या करेंगे, यह तय करना मुश्किल है। नित्यानंद राय कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव की बातों से लोगों के बीच काफी भ्रम फैल चुका है। जदयू और आरजेडी के बीच की लड़ाई में बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। यहां की नई पीढ़ी का भविष्य दांव है। राज्य में विधि व्यवस्था खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शाह के कार्यक्रम की तैयारी जनता कर रही है। लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है।

सभास्थल पर तैयारी अंतिम दौर में, पहुंच रहे नेता

गृहमंत्री अमित शाह की सभा के लिए सभा स्थल पर तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गया है। लौरिया के साहू जैन स्टेडियम में गृहमंत्री का कार्यक्रम 25 फरवरी को होना है। वे स्टेडियम में 12.10 बजे पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेतिया और मोतिहारी जिला के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कार्ड बांट रहे हैं।

कारीगर मंच को फाइनल टच दे रहे हैं। स्टेज से करीब पचास मीटर दूर बांस, बल्ला से बेरिकेटिंग किया गया है। उसके ऊपर लोहे का जाली लगाया गया है। शुक्रवार शाम तक स्टेडियम में स्टेज लाउडस्पीकर आदि को अंतिम रूप से फाइनल कर दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में संयोजक शिवेंदु शिबू वहां रहकर काम करा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

8 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

10 घंटे ago

‘DSP ने दी थी थाने के सामने बालू कारोबारी के मर्डर की सुपारी’, बिहार के मोस्टवांडेट का सनसनीखेज वीडियो वायरल

बिहार-झारखंड में सक्रिय अपराधी गिरोह का सरगना कुख्यात इनामी रंजीत चौधरी को उत्तराखंड से बिहार…

16 घंटे ago