Bihar

बिहार: जिस लड़की ने लगाया रेप का आरोप, 4 घंटे की पेरोल लेकर लड़के ने उसी से रचाई शादी

जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत पर युवक को जेल जाना पड़ गया। अब उसी लड़की से आरोपी युवक ने शादी रचा ली। शादी के लिए उसे कोर्ट से चार घंटे की पेरोल मिली थी। लड़का और लड़की वाले की रजामंदी के बाद दोनों की शादी करवाई गयी। शादी करने के बाद युवक जेल चला गया। अब दामाद को जेल से बाहर लाने के लिए लड़की के परिवार वाले लगे है।

यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां एक युवक प्रेमिका से रेप मामले में जेल में बंद है। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद वह पेरोल पर बाहर आया और फिर उसी लड़की से शादी की जिसने उस पर रेप का आरोप लगाया था। युवक इंजीनियरिंग का छात्र था जो पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक दिन वह परिवार के साथ घुमने चला गया जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश की रहने वाली 21 साल की लड़की से अचानक हो गयी।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

यह मुलाकात प्यार में तब्दिल हो गयी। फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। बात करते करते दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गये। फिर इसी साल 4 मार्च को दोनों ने बिना परिवार को बताये गोपालगंज में एक मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमिका से शादी करने के बाद युवक अपने दोस्त के घर पर रहने लगा। शादी के अगले दिन लड़की की तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में लड़की को लेकर युवक अस्पताल पहुंचा जहां लड़की की हालत बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मियों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची और पूछताछ की तब लड़की ने बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। लड़की ने प्रेमी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया।

लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन साक्ष्य के आभाव में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की सुनवाई के दौरान युवक ने कोर्ट में कहा कि वह लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी शादी करना चाहती है दोनों के परिवार वाले भी इस शादी को तैयार है। कोर्ट से इजाजत दिये जाने की मांग पर उसे चार घंटे की पेरोल मंजूर की गई। जेल से बाहर आने के बाद युवक ने आरोप लगाने वाली प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई। इस मौके पर दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। शादी के बाद परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया जिसके बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया। अब दोनों की शादी होने के बाद लड़की के परिजन अपना केस वापस लेने की तैयारी कर रहे है। लड़की वाले अपने दामाद को जेल से बाहर लाने में लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथिला रेंज की DIG ने समस्तीपुर के सभी SDPO को दरभंगा किया तलब, दिये कतिपय निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना…

3 hours ago

BREAKING : समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, भोला टॉकीज गुमटी बंद होने पर लगा भयंकर जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर…

3 hours ago

शहर के सोनवर्षा चौक के पास ग्रामीण चिकित्सक के बंद घर से लाखों रूपये के जेवर व सामान की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र…

4 hours ago

लड़की की गुमशुदगी को लेकर बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकी, घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी दलसिंहसराय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

4 hours ago

विभूतिपुर में पान दुकान से तीन बोतल शराब बरामद, पुलिस ने FIR किया दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर पुलिस ने कार्रवाई…

4 hours ago

विभूतिपुर में दरवाजे से ई-रिक्शा की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

5 hours ago