Bihar

बिहार में बदल गई जमीन दाखिल खारिज की व्यवस्था, आज से नए नियम लागू, जानें कैसे होगा काम

बिहार में दाखिल-खारिज की 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू हो गई है। सूबे के सभी 534 अंचलों में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी दाखिल-खारिज के मामले निपटाएंगे। यही नहीं, दाखिल-खारिज में फीफो ( फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि पहले आए आवेदन का निपटारा पहले करना होगा। आवेदनों का निपटारा क्रमानुसार करना अनिवार्य होगा। किसी सूरत में यह क्रम नहीं तोड़ा जा सकेगा। अभी यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच अंचलों में चल रही थी।

दाखिल खारिज की नई व्यवस्था के तहत अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के बीच कार्य का बंटवारा हलका के अंक के आधार पर होगा। सम संख्या वाले हलका का काम राजस्व अधिकारी करेंगे तो विषम संख्या वाले हलका के दाखिल-खारिज का काम अंचलाधिकारी के जिम्मे होगा। इसके तहत निहित प्रावधान के अधीन राजस्व अधिकारी को अंचल स्तर दाखिल-खारिज याचिकाओं के निष्पादन के लिए अंचल अधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

दाखिल-खारिज को लंबित रखने वाले अफसर नपेंगे

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वह आयुक्त कार्यालय स्थित कक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से निर्धारित विभिन्न मानकों पर खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एक माह के अंदर कार्य में सुधार ले आएं। पहले पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर दोषी अंचलाधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के मामले का उच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नव विस्तारित…

2 hours ago

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान? जान लीजिए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक…

7 hours ago

समस्तीपुर : बेटी की शादी में आये पैरौल पर जेल से आए सजायाफ्ता कैदी के पंडाल में फायरिंग, एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सखमोहन गांव में अपनी बेटी की शादी…

10 hours ago

समस्तीपुर: कथित रूप से अपहृत प्रेमिका घर लौटी, कोर्ट ने प्रेमी को सलाखों के पीछे भेजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव…

12 hours ago

मोहिउद्दीननगर में CSP लूट के बाद पिस्टल लहराते बस्ती रोड से भागे लुटेरे, हथियारों व धमकियों के सामने लोगों की भीड़ बनी रही मुकदर्शक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती…

12 hours ago