Bihar

बिहार में बदल गई जमीन दाखिल खारिज की व्यवस्था, आज से नए नियम लागू, जानें कैसे होगा काम

बिहार में दाखिल-खारिज की 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू हो गई है। सूबे के सभी 534 अंचलों में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी दाखिल-खारिज के मामले निपटाएंगे। यही नहीं, दाखिल-खारिज में फीफो ( फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि पहले आए आवेदन का निपटारा पहले करना होगा। आवेदनों का निपटारा क्रमानुसार करना अनिवार्य होगा। किसी सूरत में यह क्रम नहीं तोड़ा जा सकेगा। अभी यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच अंचलों में चल रही थी।

दाखिल खारिज की नई व्यवस्था के तहत अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के बीच कार्य का बंटवारा हलका के अंक के आधार पर होगा। सम संख्या वाले हलका का काम राजस्व अधिकारी करेंगे तो विषम संख्या वाले हलका के दाखिल-खारिज का काम अंचलाधिकारी के जिम्मे होगा। इसके तहत निहित प्रावधान के अधीन राजस्व अधिकारी को अंचल स्तर दाखिल-खारिज याचिकाओं के निष्पादन के लिए अंचल अधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

दाखिल-खारिज को लंबित रखने वाले अफसर नपेंगे

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वह आयुक्त कार्यालय स्थित कक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से निर्धारित विभिन्न मानकों पर खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एक माह के अंदर कार्य में सुधार ले आएं। पहले पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर दोषी अंचलाधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के मामले का उच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

मथुरापुर घाट के पास महिला के झोले से 49 हजार रुपये उड़ाये, थाने में शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर घाट स्थित पीएनबी बैंक से…

20 minutes ago

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर से वैज्ञानिक समेत दो की बाइक हुई चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय…

35 minutes ago

IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का समस्तीपुर में घर पर हुआ कुछ यूं स्वागत, किसी ने खिलाया केक तो किसी ने…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : IPL 2025 में अपने बल्ले से…

55 minutes ago

समस्तीपुर के 12 ASI व 32 हवलदारों का अंतरजिला स्थानांतरण, यहां देखें पूरी लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई ASI…

11 hours ago

समस्तीपुर के दो प्ररीक्षमान डीएसपी को मिली पोस्टिंग, विकास केशव को EOU व रिशिता स्नेह बक्सर साइबर DSP बनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार पुलिस में विधानसभा चुनाव से…

12 hours ago

बिहार: बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को कोर्ट ने भेजा जेल, मॉर्निंग वॉक के लिए आए शख्स पर हमले का था आरोप

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव…

12 hours ago