समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आरजेडी के इफ्तार में चिराग के जाने पर भड़के सांसद भाई प्रिंस राज, बोले- पेंडुलम हैं, इधर-उधर भटक रहे हैं

रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने अपने बड़े भाई और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा है। प्रिंस राज ने चिराग को पेंडुलम बता डाला है। और बीजेपी को बदनाम करने के भी आरोप लगाए हैं।

चिराग पासवान को बताया पेंडुलम

प्रिंस राज ने कहा कि चिराग पासवान पेंडुलम की तरह है, जो कभी इधर तो कभी उधर भटकते रहते हैं। साथ ही प्रिंस ने चिराग पासवान पर बीजेपी को बदनाम करने का भी आरोप मढ़ दिया है। इससे पहले भी कई बार प्रिंस राज चिराग पासवान पर निशाना साध चुके हैं। उन्होने चिराग पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अनुसूचित जाति विरोधी करार दे चुके हैं।

IMG 20220723 WA0098

पशुपति पारस ने भी साधा था निशाना

वहीं रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी चिराग पर निशाना साधा था। और उनके नाम पर भड़क गए थे। उन्होने कहा था कि चिराग पासवान की बात मत करो। हमारी बात करो, एनडीए की बात करो। और अब उन्ही की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने भी चिराग पासवान को घेरा है।

new file page 0001 1

RJD की इफ्तार में शामिल हुए थे चिराग पासवान

दरअसल हाल ही में चिराग पासवान आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के तमामा आला नेता शामिल हुए थे। इस दौरान तेजस्वी-चिराग जिंदाबाद और भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे के नारे भी लगे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।

20230408 092815 0000 01

भतीजी को देखने गया था- चिराग

हालांकि चिराग पासवान ने कहा था कि उनके तेजस्वी यादव से पारिवारिक रिश्तें है। और वो अपनी भतीजी को देखने पहुंचे थे। क्योंकि इससे पहले उनकी मुलाकात तेजस्वी की बेटी से नहीं हो पाई थी। फिलहाल तो चिराग के आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने से बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरु हो गई है।

IMG 20230324 WA0187 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA0007IMG 20230314 WA0036 01IMG 20230330 WA0004Post 193 scaled