Bihar

सासाराम और नालंदा की घटना पर बोले CM नीतीश,- “ये किसी ने जानबूझकर किया है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी”

सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बिहार के CM नीतीश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए अमित शाह की 2 अप्रैल को सासाराम में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

मालूम हो कि,अमित शाह के आगमन को लेकर सासाराम में भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना होते, लेकिन अब वो सासाराम नहीं जाएंगे।

जानकारी हो कि, सासाराम में शहर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गयी। कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग की सूचना मिली।जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख अनुमंडल प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी और डीएम भी कैंप कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम से ही बंद कर दी गयी है। इसके बाद अब रविवार को होने वाला केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का मैनेजर 4 हजार रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार; निगरानी की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब…

4 hours ago

पटना NMCH में पेशेंट के पैर की 5 उंगली चूहे ने कुतरी, मरीज बोला- पानी चढ़ रहा था; पता नहीं चला

पटना के NMCH में एक मरीज के पैर की 5 उंगलियां चूहे ने कुतर दी।…

6 hours ago

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर चार बाढ़ निकासी पुल को मिली मंजूरी, जनता के संघर्ष को मिली सफलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना में लंबे समय…

8 hours ago

PMCH में यूट्यूबर सह भाजपा नेता मनीष कश्यप की हुई पिटाई, डॉक्टरों ने बनाया बंधक

राजधानी पटना के प्रतिष्ठित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) परिसर में सोमवार को उस…

10 hours ago

फेसबुक से दोस्ती फिर लिव-इन और बेटी, नेपाल भाग रहा कोरियन यंग डे बिहार में गिरफ्तार

पहलगाम की आतंकी घटना और ऑरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इंडो…

11 hours ago