Bihar

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, अबु तमीम को समस्तीपुर की जिम्मेदारी

बिहार में कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने 39 जिलों में पार्टी प्रमुखों के नामों का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी इन्हीं पर रहेगी। जातिगत कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के पदों पर भूमिहार और ब्राह्मणों चेहरों को तरजीह दी है। इसके साथ ही राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दलित और पिछड़ा वर्ग के चेहरों की कमी है। पार्टी ने 39 में से सिर्फ दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार देर रात 39 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। बक्सर के नए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके तिवारी के पुत्र जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

भूमिहार-ब्राह्मणों पर लगाया दांव

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिहार और ब्राह्मणों को तरजीह दी है। सबसे ज्यादा 11 जिलों में भूमिहार और 8 में ब्राह्मणों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजपूत समाज से 6 और पांच मुस्लिम जिलाध्यक्ष बने हैं। साथ ही 4 यादव और 3 दलित चेहरे को शामिल किया गया है। कायस्थ और कुशवाहा समाज से एक-एक जिलाध्यक्ष बने हैं।

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के नाम यहां देखें-

1. पश्चिमी चंपारण – भरत भूषण दुबे
2. पूर्वी चंपारण – शशि भूषण राय
3. मुजफ्फरपुर – अरविंद मुकुल
4. सीतामढ़ी – कमलेश कुमार सिंह
5. गोपालगंज – ओमप्रकाश गर्ग
6. मधुबनी – मनोज मिश्रा
7. दरभंगा – सीताराम चौधरी
8. समस्तीपुर – अबु तमीम


9. सहरसा – मुकेश झा
10. सुपौल – विमल यादव
11. मधेपुरा – सतेंद्र कुमार यादव
12. अररिया – जाकिर हुसैन
13. पूर्णिया – नीरज सिंह
14. किशनगंज – इमाम अली
15. कटिहार – सुनील यादव
16. भागलपुर – परवेज जमाल
17. बांका – कंचना सिंह
18. मुंगेर – अजय सिंह
19. लखीसराय – अमरीश कुमार अनीस
20. शेखपुरा – सर्यजीत सिंह


21. जमुई – राजेंद्र सिंह
22. बेगूसराय – अभय कुमार सरजंत
23. नालंदा – लवि ज्योति
24. पटना महानगर – शशि रंजन
25. पटना ग्रामीण 1 – सुमीत कुमार सनी
26. पटना ग्रामीण 2 – रघुनंदन पासवान
27. भोजपुर – अशोक राम
28. बक्सर – मनोज कुमार पांडेय
29. रोहतास – कन्हैया सिंह
30. कैमूर – सुनील कुशवाहा


31. गया – गगन कुमार मिश्रा
32. जहानाबाद – गोपाल शर्मा
33. अरवल- धनंजय शर्मा
34. औरंगाबाद – राकेश कुमार सिंह
35. नवादा – सतीश कुमार
36. सारण – अजय कुमार सिंह
37. वैशाली – मनोज शुक्ला
38. सीवान – बिदु भूषण पांडेय
39. शिवहर – नूरी बेगम

Avinash Roy

Recent Posts

प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर समस्तीपुर नगर थानाध्यक्ष से मांगा गया स्पष्टीकरण, संतुष्ट जवाब नहीं देने पर हो सकती है कारवाई

समस्तीपुर : सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव…

2 घंटे ago

‘वर्दी पर दाग’: महिला से अश्लील बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में समस्तीपुर SP ने दरोगा को किया सस्पेंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

दरभंगा की डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल; RSS और पाकिस्तान को बताया एक जैसा, फिर किया डिलीट

दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

5 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS का ट्रांसफर; पटना, दरभंगा सहित कई जिले के जिलाधिकारी का हुआ तबादला

चुनावी साल में बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर जिलाधिकारियों…

7 घंटे ago

बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; समस्तीपुर, दलसिंहसराय व पटोरी में नये DCLR, देखें सूची…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक…

7 घंटे ago

चिमनी संचालक ने जमीन मालिक द्वारा मिट्टी कटाई का विरोध करने पर तलवार से किया जानलेवा हमला, समस्तीपुर सदर अस्पताल से PMCH रेफर

समस्तीपुर/हथौड़ी : समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार की दोपहर…

7 घंटे ago