समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: दबंग दुल्हन का देसी कट्टे के साथ डांस, वरमाला से पहले तोहरा किस्मत में फांसी लिखल बा..गाने पर हथियार के साथ लगाए ठुमके

बांका में एक दुल्हन ने कट्‌टे के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन के हाथ में देसी कट्टा है और वो भोजपुरी गाने पर कुछ लड़कियों के साथ जमकर डांस कर रही है।

बताया जा रहा है कि दबंग दुल्हन के डांस का ये वीडियो उसकी वरमाला से पहले का है। जिसमें भोजपुरी गाने तोहरा किस्मत में फांसी लिखल बा… हमरा राशि में ए सोना बदमाशी लिखल बा पर दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ हवा में हथियार लहराते हुए डांस कर रही। इसके बाद उसने दूल्हे को वरमाला पहनाई।

IMG 20220723 WA0098

वीडियो पंजवारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। खबर है कि हथियार लहरा रही लड़की की शुक्रवार को शादी थी। वरमाले से पहले उसने ये डांस किया। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

new file page 0001 1

बारात के आने पर शुरू हुआ था डांस

पंजवारा थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात आने की बात कही जा रही। वरमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच को सजाया गया था। दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद दुल्हन वरमाला के लिए मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन इससे पहले वहां पर लोग खूब डांस कर रहे थे। फिर क्या था दुल्हन ने मंच पर चढ़ने से पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए।

Samastipur Town Page Design 01

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

दुल्हन के साथ शादी में मौजूद अन्य लोग भी खूब ठुमका लगा रहे थे। बांका के पंजवारा थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। इस वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी। वीडियो की सत्यता पाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: भास्कर

IMG 20230513 WA0020IMG 20230428 WA0067 01 01IMG 20230324 WA0187 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled