Bihar

बिहार: सामने चल रहा था भोजपुरी गाना..स्टूडेंट्स दे रहे थे एग्जाम, मोबाइल से चल रही थी चीटिंग

नालंदा में 11वीं की बायोलॉजी परीक्षा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एग्जाम हॉल के अंदर एक एलईडी टीवी पर भोजपुरी गाना चल रहा है और क्लास रूम में छात्र बैठकर एग्जाम दे रहे हैं। वीडियो में स्टूडेंट्स मोबाइल से चीटिंग करते भी नजर आ रहे हैं। मामला बौरीसराय गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। सोमवार को यहां परीक्षा हुई थी।

बिहार सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। इसी के तहत क्लास रूम में टीवी लगाए गए हैं, लेकिन नालंदा में इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या है…

एग्जामिनेशन हॉल से दो वीडियो सामने आया है। पहला वीडियो 1 मिनट 4 सेकेंड का है। वीडियो की शुरुआत में सामने एक ओएमआर शीट दिखती है..फिर कैमरा सामने लगी एलईडी टीवी पर जाता है। इसके बाद हॉल में परीक्षा देते बच्चे नजर आते हैं। इस दौरान भोजपुरी का गाना राशि में तोड़ा बदमाशी लिखल बा…चल रहा है। क्लास रूम में एक बेंच पर तीन-तीन स्टूडेंट बैठकर एग्जाम दे रहे हैं। सभी एक-दूसरे की कॉपी से चीटिंग कर रहे हैं। स्टूडेंट के सामने मोबाइल भी रखा हुआ है।

दूसरा वीडियो 44 सेकेंड का है। इसमें पवन सिंह का गाना पियर फराक वाली चल रहा है। कुछ लड़के डेस्क पर बैठकर गाने पर झूमते दिखे तो कुछ मोबाइल से आंसर शीट को भरते दिखे। इस दौरान क्लास रूम के दोनों दरवाजे बंद हैं। क्लास में कोई टीचर भी नहीं दिखाई दे रहा है।

क्लास रूम के अंदर मौजूद किसी छात्र ने ही ये वीडियो शूट किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) केशव प्रसाद ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

10 मिन ago

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

9 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

10 घंटे ago