Bihar

एक साल से फरार पति को देख पत्नी ने बीच सड़क कर दी पिटाई, पहले पति को छोड़कर समस्तीपुर के मंदिर में रचाई थी शादी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र इलाके में रविवार को पति पत्नी के बीच जमकर हाई वोल्टेज बरामद किया। इस दौरान सड़क पर ही घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। शादी के बाद धोखा खाई एक पत्नी ने अपने पति को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पहले जमकर पिटाई की। मौके पर आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति का कहना है उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा था। जमीन और रुपये के लिए उसे मुझे अपने जाल में फंसाया। वहीं महिला का कहना है कि मैंने अपने पहले पति को छोड़कर इस युवक को अपना सबकुछ सौंप दिया। फिर वह भाग गया।

दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे

मामले में महिला कविता देवी ने बताया कि आज से डेढ़ साल पूर्व सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी भाग्य नारायण राय के पुत्र राजीव राय ने महिला कविता देवी को शादी के लिए दबाव डालने लगा। शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला कविता देवी अपने पति को छोड़ इस युवक से तकरीबन 1 वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के पूसा में स्थित राम जानकी मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

शादी के 3 माह बाद ही राजीव, कविता को छोड़ फरार हो गया

शादी के महज 3 महीने बाद ही युवक राजीव कुमार अपनी पत्नी कविता देवी को छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद पूरा मामला कविता देवी को समझ में आ गया। इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच सदर थाना क्षेत्र इलाके में युवक को पत्नी कविता देवी ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। वहीं स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेते हुए सकरा थाने की पुलिस सुपुर्द कर दिया है। मामले में आरोपी युवक राजीव राय ने बताया कि महिला कविता देवी की पहले ही शादी हो चुकी है और वह मेरे जमीन और पैसे को लेकर फंसाना चाहती है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

Avinash Roy

Recent Posts

AK47 की फायरिंग और बम ब्लास्ट से भी सेफ रहेगी CM नीतीश की बुलेटप्रूफ गाड़ी; गैस अटैक भी बेअसर

देश-प्रदेश में राजनेताओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है और इसको लेकर पुलिस महकमे…

5 minutes ago

समस्तीपुर: तीन दिनों बाद कब्र खोदकर पुलिस ने निकाला युवक का शव, पत्नी ने जताया ह’त्या की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव…

2 hours ago

बिहार के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; 40 पैसे यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली, 15995 करोड़ मंजूर

राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष…

2 hours ago

समस्तीपुर के दो हथियार तस्कर मुंगेर में हुए गिरफ्तार, जिले में हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुंगेर/समस्तीपुर :- मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की रात…

3 hours ago

समस्तीपुर में निकाय कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग, महासंघ को मजबूत करने पर हुई चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर निगम…

3 hours ago

बीवी और बच्चे को छोड़ दूसरी शादी रचा रहा था पति, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, और फिर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  रोहतास जिले के विक्रमगंज की स्थानीय पुलिस ने…

13 hours ago