समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अपने निधन की खबर सुन शारदा सिन्हा आहत, सोशल मीडिया पर लिखा- तीसरी बार ऐसा हुआ, साइबर पुलिस अफवाह फैलाने वालों को नहीं पकड़ती

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

एक बार फिर से लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह उड़ा दी गई। खुद शारदा सिन्हा ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा है- ‘हर साल मेरे निधन की अफवाह फैलाई जाती है। इससे आंतरिक रूप से आहत हूं। 2020 के बाद से यह तीसरी बार हो रहा है। क्या बिहार सरकार के साइबर क्राइम की शाखा इस तरह की घटना की शिनाख्त नहीं कर सकती है?’ इस पोस्ट में उन्होंने साइबर क्राइम बिहार, बिहार गवर्नमेंट को टैग भी किया है।

कोरोना काल के बाद से तीसरी बार हुआ ऐसा :

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर निधन की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि एक कमाल की बात हुई है और बार-बार हो रही है, सुबह से कई फोन आ रहे हैं, कोरोना काल के बाद से यह तीसरी बार है कि शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह फैलाई गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर डाऊट होता है कि कोई एक गलत मैसेज डाल देता है और उसे फैलाया जाता है। 2020 में शारदा सिंह नाम की इंस्पेक्टर का निधन हुआ था, उस समय शारदा सिन्हा की फोटो के साथ निधन की अफवाह उड़ाई गई थी। अब तितली उड़ी की सिंगर शारदा रंजन का निधन हुआ है, लेकिन उनके साथ ही शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर वायरल कर दी गई।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

विदेशों से रो-रोकर फोन कर रहे हैं लोग

बेटे अंशुमान ने बताया कि शारदा सिन्हा स्वस्थ्य हैं, उम्र की जो तकलीफ है वह है, लेकिन शारदा जी अपना काम कर रही हैं। बिना शारदा सिन्हा से पुष्टि किए या ठीक से जानकारी इक्ट्ठा किए ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई भी शारदा सिन्हा के निधन की खबर चला रहे हैं, तो आप उनकी खबर लें।

लोग यूएस, जर्मनी और गांव देहात से भी रो-रोकर फोन कर रहे हैं। क्या सोशल मीडिया की यही भूमिका रह गई है? शारदा जी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। मैं उनका बेटा भी उपलब्ध हूं।

IMG 20230324 WA0187 01

अंशुमान ने कहा कि गीतों से तो शारदा जी अमर हो गई, लेकिन तीन-चार साल में कई बार उनका निधन बता दिया गया है। शारदा सिन्हा के बेटे ने बताया कि बॉलीवुड से कुछ ऑफर आएं हैं, उनके लिए शारदा सिन्हा गीत गाने के प्रयास में हैं। शारदा सिन्हा कुछ दिन पहले अपने मायके गई थीं। उन्होंने सुपौल जिले के हुलास गांव में जाकर वहां के मोमेंट्स को जिया। पटना लौटने के बाद निधन की बात सुनने को मिल रही है, यह ठीक नहीं है। हर स्तर पर इसका खंडन करें।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230606 WA0083

20x10 unipole 18.05.2023 scaled

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150