Bihar

कभी बिहारियों को गोबर का कीड़ा कहा…अब आना पड़ा बिहार: बाल ठाकरे ने लिखा था ‘एक बिहारी सौ बीमारी’; 15 साल बाद बेटे-पोते आए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बात साल 2008 की है। तब शिवसेना का कोई बंटवारा नहीं हुआ था। उस वक्त शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे जिंदा थे। उन्होंने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए बिहार के लोगों के खिलाफ जहर उगला था। ‘सामना’ के संपादकीय लेख में बाल ठाकरे ने बिहारियों को ‘गोबर का कीड़ा’ कहा था।

उन्होंने बिहारियों के लिए एक संज्ञा दी थी। अपने पत्र में लिखा था कि ‘एक बिहारी सौ बीमारी’। साथ ही आरोप लगाया था कि बिहार में भ्रष्टाचार की गंगा बहती है। इसी वजह से ही गंगा मैली हो गई है। वहां गरीबी, भूख, बेरोजगारी और जातिवाद के साथ अराजक स्थिति है।

भले ही ये बातें पुरानी हो गई हैं। पर समय-समय पर बाहर आ ही जाती हैं। आज इन बातों की चर्चा करने की एक बड़ी वजह है ‘राजनीति’। शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटना में हैं। वो विपक्षी दलों की एकता को लेकर होने जा रही मीटिंग में शामिल होने आए हैं। साथ में उनके बेटे आदित्य ठाकरे और सांसद संजय राउत भी हैं।

उद्धव ठाकरे पहली बार बिहार आए हैं। उन्हें या उनकी पार्टी को अब उत्तर भारतीयों या बिहारियों से कोई परेशानी नहीं है। वो अब सबके साथ मिलकर चलना चाहते हैं। इसी की कवायद में हैं क्योंकि, महाराष्ट्र में उनकी खुद की पार्टी, जिसे उनके पिता बाल ठाकरे ने स्थापित किया था। उसका बंटवारा हो चुका है। इसकी वजह भाजपा है।

भाजपा अब राजनीतिक दुश्मन…विपक्ष में ही ‘एकता’

उद्धव ठाकरे भाजपा को अब अपना राजनीतिक दुश्मन मानते हैं। यही कारण है कि वो देश के तमाम विपक्षी दलों की एकता में शामिल हो गए हैं। शिव सेना के बिहार प्रभारी कौशलेंद्र के अनुसार उनकी पार्टी या राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को कभी भी उत्तर भारतीयों या बिहारियों से दिक्कत नहीं थी। अगर ऐसा होता तो संजय निरुपम और प्रियंका चतुर्वेदी को सांसद नहीं बनाते। परेशानी उनके चचेरे भाई राज ठाकरे को थी। जो काफी पहले अलग हो चुके हैं। उन्होंने खुद की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना नाम की पार्टी बना रखी है।

बिहारियों को साथ लेने की क्या रही वजह?

दरअसल, केंद्र की सत्ता पर NDA में शामिल घटक दलों के साथ भाजपा काबिज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देश के तमाम विपक्षी दल अपनी एकजुटता दिखाने में लगे हैं। विपक्षी एकता की ताकत को दिखाने के लिए बड़े स्तर पर मीटिंग हो रही है।

पार्टी के बंटवारे के बाद उद्धव ठाकरे अपने गुट के प्रमुख हैं। ऐसा लग रहा है कि शिव सेना के बंटवारे के बाद उद्धव ठाकरे का उत्तर भारतीयों और बिहारियों के प्रति नजरिया ही बदल गया है। क्योंकि, कुछ महीने पहले ही मुंबई में हुए महानगर पालिका चुनाव में उत्तर भारतीयों व बिहारियों के साथ नए सिरे से कनेक्शन जोड़ने की कवायद हुई थी।

MNC चुनाव से पहले पटना आए थे आदित्य

पिछले साल नवंबर महीने में उद्धव ठाकरे के बेटे व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी पटना आए थे। वो वक्त मुंबई महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले का था। तब आदित्य ठाकरे पटना आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिले थे।

उस वक्त कहा गया था कि ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी। मगर, उस मुलाकात के कई मायने थे। राजनीति की पुरानी बातों को दरकिनार कर तेजस्वी और आदित्य ने अपने कदम आगे बढ़ाए थे। एक-दूसरे की काफी तारीफ की थी। साथ ही कहा था कि आपस में बातचीत होती रही तो देश के लिए कुछ अच्छा कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

18 मिन ago

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

9 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

11 घंटे ago