ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने पुनः दो अधिकारियों की टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया है। यह टीम भुवनेश्वर में डीएनए रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे लापता लोगों के परिजनों की मदद करेगी। बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घायल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद अपने-अपने घर लौट रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐेसे लोगों के इलाज के लिए जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया है। सभी घायलों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जाएगी। जरूरत पड़ी तो आगे का उपचार करवाया जाएगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बस ड्राइवर की चलती गाड़ी में ही मौत हो गई।…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े जनता दल यूनाइटेड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की…
बिहार की राजनीति में गणेश जी की सवारी चूहा एक बार फिर महत्वपूर्ण हो गया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघियाघाट…
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर :- शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने फर्जी तरीके से…
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड जदयू के बिहार प्रदेश…