Bihar

बिहार के पूर्व मंत्री के घर छाया मातम, पहले मां की मौत; अर्थी उठते ही भाई ने भी तोड़ा दम, एक साथ अंतिम संस्कार

बिहार सरकार में मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह के घर में बुधवार को गजब वाकया देखने को मिला। कटिहार जिले के मनसाही स्थित बड़ी बथना गांव में मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया। बुधवार सुबह मां बुधिया देवी की जब अर्थी निकली तो विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। बुधिया देवी प्राणपुर से बीजेपी विधायक निशा सिंह की सास भी थीं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां एवं मौजूदा प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास 85 वर्षीय बुधिया देवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ। बुधवार को उनकी अर्थी घर से निकलकर गांव के रास्ते पर पहुंची ही थी कि तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया। रामानंद पेशे से वकील थे।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

उनकी मौत की खबर मिलेत ही मां बुधिया देवी की अर्थी गांव में ही रुक गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अब मां और बेटे की अर्थी एक साथ निकाली जाएगी और उनका अंतिम संस्कार मनिहारी अवस्थित गंगा घाट के किनारे किया जाएगा। हृदय विदारक इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर लगनी शुरू हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

‘वर्दी पर दाग’: महिला से अश्लील बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में समस्तीपुर SP ने दरोगा को किया सस्पेंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

38 मिनट ago

दरभंगा की डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल; RSS और पाकिस्तान को बताया एक जैसा, फिर किया डिलीट

दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

3 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS का ट्रांसफर; पटना, दरभंगा सहित कई जिले के जिलाधिकारी का हुआ तबादला

चुनावी साल में बिहार सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर जिलाधिकारियों…

4 घंटे ago

बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; समस्तीपुर, दलसिंहसराय व पटोरी में नये DCLR, देखें सूची…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक…

5 घंटे ago

चिमनी संचालक ने जमीन मालिक द्वारा मिट्टी कटाई का विरोध करने पर तलवार से किया जानलेवा हमला, समस्तीपुर सदर अस्पताल से PMCH रेफर

समस्तीपुर/हथौड़ी : समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार की दोपहर…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में सड़क किनारे मिला युवक का शव, ह’त्या कर शव फेंके जाने आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय NH-28 पर पांड बसढ़िया गांव के पास सड़क…

6 घंटे ago