सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात
सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। हालांकि, किस संबंध में बातचीत करने राजभवन पहुंचे हैं यह जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाक़ात की गई है।
दरअसल, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र 5 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होना है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले महागठबंधन से जीतन राम मांझी अलग हुए हैं इसके बाद नीतीश आज राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम और गवर्नर के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।
वहीं, इस मुलाकात किया तो ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार करने वाले इस लिहाजा वह राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम राज्यभवन के राजेंद्र मंडपम में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। राजभवन में निर्माण कार्य का जिम्मा राज्य सरकार के हिस्से होता है इस लिहाजा सीएम खुद इसका जायजा लेने पहुंचे हैं।
![सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात 5 IMG 20230606 WA0083](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230606-WA0083.jpg)
![सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात 6 Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/05/Sanjivani-Hospital-New-Flex-2023-Bittu-G.jpg)
![सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात 7 IMG 20230324 WA0187 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0187-01.jpeg)
![सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात 8 IMG 20230620 WA0060](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0060.jpg)
![सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल अर्लेकर से हो रही मुलाकात 9 IMG 20230416 WA0006 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0006-01.jpeg)