आरजेडी विधायक बच्चा पांडे मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ उत्तराखंड के चंपावत कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। कभी भी राजद विधायक की गिरफ्तारी हो सकती है। बच्चा पांडे सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। मामला चेक बाउंस का है जिसमें कोर्ट ने विधायक को गिरफ्तार कर हाजिर करने का आदेश दिया है।
समाचार चैनल न्यूज़18 के मुताबिक मामला कारोबार से जुड़ा हुआ है। कांड के वादी उत्तराखंड का धान सिंह है जो एक कारोबारी है। बच्चा पांडे से उसका कारोबारी संबंध है। दरअसल बच्चा पांडे की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसके लिए धान सिंह के फार्म से सामान मंगाए गए थे। नगद भुगतान के बदले पार्टी को चेक दिया गया था। धान सिंह ने जब अपने बैंक खाते में चेक भेजा तो बाउंस कर गया।
उत्तराखंड के कारोबारी धान सिंह ने इसके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया। एमएलए बच्चा पांडे को उपस्थिति का आदेश दिया गया। कई नोटिस के बावजूद राजद विधायक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उसके बाद नाराज होकर उत्तराखंड के चंपावत सिविल जज की अदालत ने उनके खिलाफ नन बेलेबल वारंट जारी कर दिया। चंपावत एसपी को एमएलए को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस इस बाबत संपर्क किया है। उसके बाद मामला प्रकाश में आया है। बच्चा पांडे की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है या उन्हें संबंधित न्यायालय में समर्पण करना पड़ेगा। इधर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार के राजनैतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी दलों को मौका भी मिल गया है।
जानकारी के मुताबिक राजद विधायक बच्चा पांडे पर पहले से भी केस दर्ज हैं। उनके चचेरे भाई ने दरौली थाने में उनके खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी कार्रवाई चल रही है। चंपावत कोर्ट से आदेश से विधायक एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अब प्रशांत…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार बन रहा ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग का हब.…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : - एसपी अशोक मिश्रा द्वारा शनिवार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत…