समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 40 साल की चाची का 20 के भतीजे से अफेयर, तीन साल से था संबंध; चाचा ने पकड़ा, दोनों की करवा दी शादी

बिहार के जमुई में 40 साल की चाची को अपने से आधी उम्र 20 साल के भतीजे से प्यार हो गया। दोनों के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे। शनिवार को पति ने गांव में ही दोनों को एकसाथ पकड़ लिया।

पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों ने साथ रहने की बात कही। फिर पति ने ही दोनों की गांव के लोगों के बीच शादी करा दी। प्रेमी से अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया और दोनों को एक साथ भेज दिया।

मामला टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव का है। महिला की शादी 20 साल पहले हुई थी। उसकी एक 10 साल का बेटा भी है।

IMG 20220723 WA0098

अलग-अलग जगहों पर मिलते थे दोनों

लखापुर निवासी इंद्रदेव पासवान की पत्नी रूबी देवी (40) का उसके भतीजे पंकज पासवान (20) के साथ बीते 3 सालों से अवैध संबंध था। चाची अपने प्रेमी भतीजे से चोरी-छिपे 3 सालों से जमुई तो कभी लखीसराय तो कभी दूसरे जिले में जा-जाकर भी मिलती थी।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

पति को इस बात का शक था कि पत्नी का कहीं अवैध संबंध हैं, लेकिन उसे पकड़ा नहीं था। दोनों के घर एक ही गांव में आसपास ही थे।

इधर, शनिवार की रात महिला अपने प्रेमी पंकज से मिलने पहुंची थी। पति को भनक लगी तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक साथ पकड़ लिया।

IMG 20230701 WA0080

पति के सामने भरी मांग

मामले को लेकर पंचायती हुई जिसमें पंकज पासवान और रूबी देवी ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। पंचायत के लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान ने खुद खड़े होकर लखापुर गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी पत्नी रूबी देवी की शादी भतीजे पंकज पासवान से करवा दी।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

वहीं, शादी कराने का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। शादी के बाद स्थानीय लोगों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोनों प्रेमी जोड़े को गांव से ले जाने की अपील की थी। देर रात पुलिस नहीं पहुंची जिसके कारण पूरे गांव में तनाव की स्थिति हो गई थी।

IMG 20230606 WA0083IMG 20230716 WA0031 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01