Bihar

बिहार: डायल 112 टीम पर मॉल से चोरी करने का आरोप; लोगों ने पकड़ा तो कभी चेहरा छिपाते..कभी हाथ जोड़ते दिखे पुलिसकर्मी

पटना में डायल 112 की पुलिस बंद मॉल से सामान लेकर निकल गई। लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो कई सामान मिले। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो पुलिस कभी मुंह छिपाती तो कभी हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती दिखी।

मामला राजीव नगर थाने का है। रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल है। मॉल मालिक के अनुसार बंद मॉल से रात के 10:30 बजे डायल 112 की पुलिस सामान लेकर निकली। पता चलने पर उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस पर वे तेजी से भागने लगे, लेकिन किसी तरह लोगों ने रोक लिया।

कुछ देर तक सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। ‘पुलिस चोर है’ नारे लगाए। फिर राजीव नगर पुलिस सभी लोगों को थाने ले गई।

मकान मालिक और मॉल मालिक के बीच है विवाद

मॉल के मकान मालिक वीरेंद्र कुमार है। उनका कहना है कि मॉल के रेंट का पैसा बाकी था। कई दिनों से किराया मांगने के बाद भी नहीं मिला। जब बाकी किराया 2.50 लाख तक पहुंच गया तो मॉल के मालिक ने 2.50 लाख का चेक दिया।

चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद मैंने मॉल में ताला लगवा दिया। चाभी उनके पास ही थी। उन्होंने किराया जमा करने के बाद फिर से मॉल खुलने की बात कही।

मकान मालिक वीरेंद्र ने कहा कि देर रात पुलिस वाले आए उनको सामान खरीदना था। पुलिसवालों को जो सामान चाहिए था उन लोगों ने ले लिया। पैसा कल देने की बात कही। फिर चले गए।

तभी मॉल के मालिक के लोग पहुंच गए और पुलिस पर सामान चोरी कर ले जाने की बात कहने लगे। इतने लोगों को और अपने ऊपर चोरी का इल्जाम लगता देख पुलिस वहां से भागने लगी।

बंद दुकान से सामान खरीदने की बात कहने लगे पुलिस वाले

इधर, मॉल के मालिक सन्नी कुमार का कहना है कि रेंट को लेकर विवाद था। मकान मालिक ने ताला बंद कर दिया था, लेकिन रात के अंधेरे में मकान मालिक मॉल का सामान निकलवा कर कहीं दूसरी जगह भेजा रहा था।

इसमें इसका साथ पुलिस भी दे रही थी। इसी दौरान रात 10 बजे के बाद 2 पिकअप सामान कहीं भेजवा दिया। इस बात की जानकारी जब मेरे स्टाफ को लगी तो वे मेरे साथ मॉल पहुंचे।

वहां देखा कि पुलिस वाले सामान भर के निकल रहे थे। जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि खरीद कर ले जा रहे है। जब उनसे बिल की बात पूछी गई तो उनका कहना था कि पैसा कल देंगे। जब हमने कहा जब मॉल बंद है तब आप लोग कैसे सामान खरीद सकते हैं।

आप लोग सामान चोरी कर के ले जा रहे हैं। इतने में वे लोग भागने लगे। जब हमने उनका पीछा कर के उनको रोका तो वे लोग सामान को मकान मालिक के कहने पर कही पहुंचाने की बात करने लगे।

मकान मालिक और रेंटर के बीच विवाद था

राजीव नगर मामले पर सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि ERSS-112 की गाड़ी वहीं पास में रहती है। मकान मालिक वीरेंद्र कुमार हैं। वहीं, मॉल के मालिक रंजन कुमार हैं, उन्होंने एयर सन्नी नाम के व्यक्ति को फ्रेंचाइजी दे रखी है। रंजन कुमार ने मकान मालिक को 25 लाख का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद मालिक ने विकास को भेज कर सन्नी से चाभी ली थी। इसी पर विवाद हुआ। पूरा मामला रात 9 बजे का है।

सस्ते दाम में सामान दे रहा था तो ले लिया

सिटी SP सेंट्रल के अनुसार विकास का पास में ही बैंक्वेट हॉल है। उसी के पास ERSS-112 की गाड़ी खड़ी रहती है। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर उसी का वाशरूम इस्तेमाल करती है। इस कारण जब ERSS-112 की गाड़ी मॉल के पास पहुंची तो विकास ने पुलिस टीम से कहा था कि वो उन्हें सस्ते दाम में सामान दे रहा है। उसने कहा कि उसकी बिलिंग हम बाद में करवा देंगे। इसी बात पुलिस वाले आ गए।

ये चोरी का मामला नहीं है…6 पुलिस वाले लाइन अटैच

यह चोरी का मामला नहीं है। इसकी जांच हो गई है। सिटी एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की गलती ये है कि बगैर बिल के उन्होंने सामान लिया। इस कारण सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। गाड़ी में 2 महिला सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी थे। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महिला सिपाही से भी वीडियो बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। यह पूरा मामला मकान मालिक और रेंटर के बीच किराया का विवाद था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में परिवहन विभाग ने करीब 16 हजार से अधिक वाहनों से 4.68 करोड़ का राजस्व वसूला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में परिवहन विभाग ने…

2 hours ago

समस्तीपुर: विवाह के चौथे दिन फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने एक साल बाद किया बरामद

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के चकलालशाही से अपहृता को हलई पुलिस द्वारा समस्तीपुर से बरामद…

3 hours ago

तेजाबी हमले के दो दोषियों को दलसिंहसराय कोर्ट ने सुनाई 10-10 वर्षो की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय के एडीजे शशिकांत…

4 hours ago

समस्तीपुर: बैंक खाता से साइबर बदमाशों ने PM आवास योजना का 40 हजार रूपये उड़ाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- साइबर फ्ऱॉड को लेकर थाना क्षेत्र…

5 hours ago

देर रात दलसिंहसराय में बदमाशों ने महिला समेत तीन को गोली मार किया जख्मी, कुख्यात गोलू पासवान पर लगा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय  :- दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र स्थित मनोहर टोला…

5 hours ago

मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर में लगातार बाइक चोरी की…

13 hours ago