Bihar

बिहार में कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत, नहाते समय महिला सिपाही का बनाया वीडियो, मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजा गया

बिहार में एक कांस्टेबल ने महिला सिपाही का नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस संबंध में महिला सिपाही के बयान के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही एसपी ने आरोपित सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया है। मामला रोहतास जिले के डेहरी का है। आरोपी सिपाही का नाम सुधांशु कुमार है, जो पूर्व में एसडीपीओ, बिक्रमगंज के बॉडीगार्ड के रूप में भी तैनात था। आरोपी सिपाही का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिपाही पुलिस लाइन में ही प्रोन्नति हेतु प्रशिक्षण ले रहा था। उक्त पुलिस लाइन परिसर में प्रशिक्षण लेने वाली महिला सिपाही भी रहती है। इस दौरान सिपाही सुधांशु कुमार द्वारा महिला सिपाही के बैरक में पहुंचा और स्नान करते हुए एक महिला सिपाही का वीडियो बना लिया गया।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

इसकी जानकारी महिला सिपाही को किसी माध्यम से मिल गई, जिसकी सूचना उसने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। यह सवाल भी उठने लगा कि प्रशिक्षण के दौरान महिला सिपाहियों के बैरक में पुरुष सिपाहियों का आना-जाना कैसे लगा रहता है। इन सबके बीच आरोपी सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कर निलंबन की कारवाई से कई मनचले सिपाहियों में भी हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले की तह तक जांच में जुट गए हैं।

इस संबंध में डेहरी एएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सिपाही सुंधाशु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डेहरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान स्नान करते समय महिला सिपाही का वीडियो आरोपी द्वारा बनाया गया था। मामले में पीड़िता ने डेहरी महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के द्वारा महिला थानाध्यक्ष लक्षमी पटेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा पीड़िता सिपाही का बयान दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

संसाधनों की कमी से जूझ रहे समस्तीपुर के फायर फाइटर्स, खराब पड़े है हाइड्रेंट, निजी भवन व होटलों से पानी भरने की मजबूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर [अविनाश कुमार राय] : आग पर काबू…

44 minutes ago

ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आज से दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलेगी एक जोड़ी ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की…

1 hour ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का मैनेजर 4 हजार रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार; निगरानी की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब…

11 hours ago

पटना NMCH में पेशेंट के पैर की 5 उंगली चूहे ने कुतरी, मरीज बोला- पानी चढ़ रहा था; पता नहीं चला

पटना के NMCH में एक मरीज के पैर की 5 उंगलियां चूहे ने कुतर दी।…

13 hours ago

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर चार बाढ़ निकासी पुल को मिली मंजूरी, जनता के संघर्ष को मिली सफलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना में लंबे समय…

15 hours ago