Bihar

बिहार: फर्जी दरोगा ने एक दर्जन प्रशिक्षु SI से की ठगी, असली थाना जाकर कर दी गलती

नालंदा में शनिवार को एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले 3 साल से राजगीर पुलिस अकादमी के पास किराए के मकान में रह रहा था। इसका पुलिस अकादमी में भी आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान कमलेश 12 से अधिक ट्रेनिंग ले रहे सब इंस्पेक्टर से मां की बीमारी और बहन की शादी का हवाला देकर पैसे ठग लिए।

मामला छविलापुर थाना क्षेत्र का है। फर्जी दरोगा अरवल जिले का रहने वाले कमलेश उर्फ दीपू है। उसके पास से पुलिस की तीन फर्जी आईडी, 5 एटीएम कार्ड और सब इंस्पेक्टर की वर्दी मिली है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

छविलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि फर्जी दरोगा पिछले 3 साल से राजगीर पुलिस अकादमी के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। 3 साल पहले कमलेश ने सेटिंग के जरिए SI की परीक्षा दी थी, लेकिन वह क्वालिफाई नहीं कर पाया था।

इसके बाद उसे सेटर ने अकादमी के पास रहने की सलाह दी। सेटर ने उससे कहा कि बैकडोर से उसकी बहाली करवा देगा। इसके बाद उसने एकेडमी के एक गार्डेनर से दोस्ती की और उसके साथ वह अंदर आने-जाने लगा।

कुछ समय के बाद गार्डेनर को वहां से हटा दिया गया। इसके बाद कमलेश की एंट्री पुलिस एकेडमी के अंदर बंद हो गई। फिर उसने पुलिस की वर्दी सिलवाई और फर्जी ID कार्ड बनवाया। इसके बाद प्रशिक्षु दरोगा के साथ मिलकर एकेडमी जाने लगा।

वर्दी, 5 ATM और 3 ID कार्ड बरामद

छविलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को किसी काम को लेकर फर्जी दरोगा कमलेश वर्दी में थाना पहुंचा, तब उसे ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी ने थाना आने का कारण पूछा। जब उससे आई कार्ड की मांग की गई तो उसमें दीपू कुमार नाम लिखा था, जबकि वर्दी पर कमलेश लिखा था।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सासाराम के वेदा ओपी में तैनात है। कन्फर्मेशन के लिए वेदा ओपी प्रभारी से बातचीत की तो उन्होंने कमलेश या दीपू नाम के दरोगा की प्रतिनियुक्ति को खारिज कर दिया।

इसके बाद कमलेश को गिरफ्तार किया गया। छविलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इस मां ने 15 बच्चों को दिया जन्म, 14 की मौत, 15वें बच्चे को डॉक्टरों ने बचाया

बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जिसने अब…

2 hours ago

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री…

2 hours ago

समस्तीपुर और वैशाली जिले में स्थापित किये जायेंगे इंडस्ट्रियल पार्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राज्य सरकार वैशाली जिले में आमश-दरभंगा रोड स्थित…

7 hours ago

बिहार से केंद्र सरकार ने ली प्रेरणा, महिला संवाद में बेगूसराय में नीतीश बोले- याद रखिएगा यह बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है…

7 hours ago

इसी महीने मिल जाएगा अगस्त तक का मुफ्त राशन, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत अगस्त 2025…

7 hours ago

भारत-पाक तनाव: CM नीतीश की पूर्णिया में हाई लेवल बैठक, सेना और रेलवे के अफसर भी मौजूद

भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार…

8 hours ago