Bihar

जानिये कौन हैं हरि सहनी, जिसे बीजेपी ने बनाया बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव में अतिपिछड़ों को साधने के लिए बिहार भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। अतिपिछड़ा में मल्लाह जाति से आने वाले हरि सहनी को भाजपा ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस पद के लिए पिछड़ा, अतिपिछड़ा व सामान्य वर्ग से कई नेता दावेदार थे लेकिन अंतत: बाजी हरि सहनी ने मारी।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हरि सहनी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

दरभंगा के मूल निवासी हरि सहनी का जन्म दो मार्च 1964 को हुआ। वे 1990 से भाजपा के प्राथमिक सदस्य हैं। वर्ष 2000 से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री के साथ ही जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2011 से 13 के बीच दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2011 से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं।

हरि सहनी 2015 में दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 22 जुलाई 2022 से वे बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। विधान परिषद में उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2028 को समाप्त होगा। हरि सहनी की हिंदी व मैथिली भाषा पर अच्छी पकड़ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी की बाइक चोरी, रेल थाना में की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1…

18 minutes ago

समस्तीपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म व ट्रेन के गैप में फंसा यात्री, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर…

34 minutes ago

सदर अस्पताल गेट पर गं’भीर हालत में लड़की को बाइक से फें’ककर दो युवक फरार; हुई मौ’त

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर रविवार की शाम अज्ञात बाइक सवार दो…

2 hours ago

कोल्ड-ड्रिंक व सिगरेट मांगने के बाद दुकानदार को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में रविवार की दोपहर दो बाइक…

2 hours ago

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय…

12 hours ago

KSR कॉलेज सरायरंजन में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर, 103 युवाओं को मिली नौकरी

समस्तीपुर/सरायरंजन :- आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान…

12 hours ago