बिहार के मोतिहारी में 65 साल के वृद्ध की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। उसकी हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पत्नी और अपने बाप को संबंध बनाते बेटे ने देख लिया था जिसके बाद दोनों को रास्ते से हटाने का मन बनाया। सबसे पहले अपने अय्यास बाप को मारा फिर पत्नी को मारने ही वाला था कि वो पकड़ा गया। आज वो सलाखों के पीछे है। आरोपी ने बताया कि यदि हम नहीं मारते तो पत्नी और बाप मिलकर मुझे मार देता। क्योंकि दोनों को संबंध बनाते हमने देख लिया था। आरोपी बेटे का यह भी कहना है कि उसकी भाभी और 6 अन्य महिलाओं से भी बाप का अफेयर था। 65 साल की उम्र में भी वो इश्क लड़ा रहा था। नाती-पोता वाला होने के बावजूद वो ऐसा कर रहा था। उन्हें ना परिवार की बदनामी की चिंता थी और ना ही समाज की।
पत्नी के साथ बाप को संबंध बनाते देख वह इतना गुस्सा था कि गड़ासे से एक नहीं बल्कि 20 से ज्यादा बार हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग पिता की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र के ध्रुव पकड़ी गांव की है। जहां बीते दिनों 65 साल के लालजी पंडित की हत्या उसके मंझले बेटे ललन पंडित ने की थी। ललन की गिरफ्तारी में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया नहर के पास उसे एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी।
ललन पंडित ने पुलिस को बताया कि उसका बाप अय्यास किस्म का बुजुर्ग था। मेरी पत्नी, भाभी सहित 6 महिलाओं के साथ अवैध संबंध बना रखा था। उसकी गंदी निगाह बहू-बेटियों पर रहती थी। यही कारण है कि उसने अपनी बहू तक को नहीं छोड़ा। ललन पंडित ने बताया कि मेरी पत्नी जो रिश्ते में उसकी बहू लगती थी उसके साथ भी गंदा काम करते हमने देख लिया था। दोनों को पता चल गया था कि हमने देख लिया है। यदि हम नहीं बाप को मारते तो वो हमारी हत्या करवा देता। अब मेरी पत्नी की बारी थी यदि पुलिस अभी नहीं पकड़ती तो उसे भी हम मार डालते। क्योंकि पत्नी उसे मारना चाहती थी। चाय में जहर मिलाकर एक बार मारने की कोशिश की थी वो तो किस्मत अच्छा था कि बच गये।
उसने बताया कि गलती सिर्फ मेरे बाप की नहीं थी बल्कि मेरी पत्नी की भी थी। बिना उसके रजामंदी के कोई गंदा काम कैसे कर सकता है। ललन पंडित ने यह भी बताया कि उसके पिता का संबंध भाभी समेत 6 अन्य महिलाओं के साथ था। बता दें क 65 वर्षीीय लालजी पंडित की हत्या उसके 28 वर्षीय मंझले बेटे ललन पंडित ने की थी। लालजी पंडित की पत्नी महादेवी ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी कर चुके हैं। बड़ा बेटा मानसिक तौर पर बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। मंझले बेटे ललन पंडित ने अपने बाप की हत्या गड़ासे से हमला करके कर दी है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी और भाभी के साथ पिता का अवैध संबंध था। पत्नी के साथ पिता को संबंध बनाते उसने देख लिया था इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैता बस्तरी के शिक्षकों ने हेडमास्टर अरविन्द कुमार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर में गर्भवती महिला को ससुराल…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव…
पटना में नाला सफाई के दौरान चेंबर में डूबने से एक दैनिक मजदूर की मौत…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रभावती रामदुलारी इंटर…