Bihar

बिहार में सरकारी स्कूलों से काटे गए 1 लाख से अधिक बच्चों के नाम, K.K. पाठक के फरमान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिहार में पिछले 10 दिनों के भीतर करीब एक लाख बच्चों का स्कूलों से नाम काटा गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। नामांकन डुप्लिकेसी यानी एक से अधिक जगहों पर नामांकन को खत्म करने और योजनाओं का गलत लाभ उठाने के खिलाफ विभाग ने गंभीरता दिखाई है। जिन बच्चों का नाम काटा गया है, वे सभी ऐसे विद्यार्धी हैं जो एक ही साथ सरकारी एवं निजी विद्यालयों में दाखिला लिए हुए थे।

इससे पहले एसीएस केके पाठक ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि लगातार तीन दिन स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को नोटिस दिया जाए। उनके अभिभावक से बात करें और बच्चों को स्कूल आने के लिए कहें। इसके बाद भी लगातार 15 दिन तक स्कूल नहीं आने वाले बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जाए।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

बढ़ सकता है आंकड़ा

शिक्षा विभाग को जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर तक 1 लाख 1 हजार 86 बच्चों का स्कूलों से नाम काटा गया। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ये सभी बच्चे ऐसे हैं जिनका इसी महीने नामांकन रद्द हुआ है। केके पाठक ने जिलाधिकारियों को बीते दो सितंबर को लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द करने का निर्देश दिया था। पाठक ने कहा कि हर स्टूडेंट की ट्रैकिंग की जाए। यह देखा जाए कि उसका एक साथ दो स्कूलों में नामांकन तो नहीं है।

उनका कहना है कि ऐसे स्टूडेंट्स सरकारी विद्यालय से नाम कटने के डर से लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित नहीं रहते हैं और बीच-बीच में स्कूल आते रहते हैं। जबकि दूसरे निजी स्कूल में वे नियमित रूप से जाते हैं। उन्होंने सिर्फ सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया हुआ है।

केके पाठक द्वारा जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में यह भी कहा गया कि सराकरी स्कूलों में नाम लिखाए हुए कुछ छात्रों के राज्य से बाहर रहने की सूचना है। बता दें कि पिछले महीने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान सामने आया था कि कई बच्चों ने दो विद्यालयों में नामांकन करा रखा है। इस कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है।

इन जिलों में सर्वाधिक नाम कटे

जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम चंपारण और अररिया जिले में सबसे ज्यादा नाम काटे गए हैं। यहां करीब 10-10 हजार बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं, पटना में 7 हजार स्टूडेंट्स का स्कूलों से नाम काटा गया है। नामांकन रद्द होने वालों की संख्या प्राइमरी स्कूलों में ज्यादा है।

दोबारा नामांकन के लिए क्या करें?

अगर किसी बच्चे का स्कूल से नाम काट दिया गया है और वह फिर से पढ़ने आता है तो उसका दोबारा नामांकन कर लिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक से शपथ पत्र लिया जाएगा। अभिभावकों को यह लिखित रूप में देना होगा कि उनका बच्चा नियमित रूप से स्कूल आएगा। इसके बाद ही उसका दोबारा नामांकन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

NTA से रेलवे भर्ती बोर्ड में तक पकड़, नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को बनाया डॉक्टर; पूछताछ में संजीव मुखिया का दावा

बिहार सहित विभिन्न राज्यों में पेपर लीक कांडों का मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया…

2 hours ago

जिले की 4 ब्लाइंड म’र्डर केस समस्तीपुर पुलिस के लिए बनी पहेली, खुलासे का है इंतजार, हत्याकांडों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में…

7 hours ago

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड में शामिल एक लाख के ईनामी मो. साहिल के गैंग का 8 बदमाश चढ़ा STF के हत्थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : विगत 28 फरवरी 2024 को रिलायंस…

7 hours ago

समस्तीपुर जिले के बिहार व जिला टॉपर छात्र-छात्राएं दलसिंहसराय में किये गए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- नगर परिषद कार्यालय के सभागार में…

8 hours ago

विभूतिपुर में नवविवाहित की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर…

8 hours ago

हथियार के बल पर निजी जमीन से हरे पेड़ काटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :-विभूतिपुर थाने क्षेत्र के सिरसी…

9 hours ago