समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बीजेपी और राजद के बीच पोस्टर वार: राजद बोली- अबकी बार मोदी सरकार का खेल खत्म, बीजेपी का पलटवार- असली बेवफा तो नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव को लेकर NDA और I.N.D.I.A गठबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां दिल्ली में I.N.D.I.A की कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होनी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा और राजद लगातार पोस्टर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साध रही है।

दरअसल, राजद ने पटना के इनकम टैक्स के पास एक पोस्टर लगाया, जिसपर लिखा है-मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म। राजद के पोस्टर के जवाब में बीजेपी ने भी नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर लिखा- कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है..।

इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर आर ब्लॉक चौराहा तक ऐसे पोस्टर बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। जहां-जहां राजद का पोस्टर है, वहां-वहां बीजेपी ने भी अपना पोस्टर लगा दिया गया है। इस पोस्टर के जरिए एक बात तो स्पष्ट है कि इसमें मुद्दों की बात कम, आपसी लड़ाई अधिक दिखता है।

IMG 20220723 WA0098

पोस्टर रिलीज होते ही मचा बवाल

इस तरह के स्लोगन के साथ कई पोस्टर पटना के होर्डिंग रोड के दीवारों पर भी दिखने को मिल रहे हैं।। यहां बीजेपी ने घमंडिया गठबंधन के साथ ना नीति, ना नीयत, ना नेता लिखकर बवाल मचा दिया है। पोस्टर पर शब्द कम है, लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन को मिर्ची लगाने वाले हैं।

बीजेपी के दूसरे पोस्टर पर लिखा है- परिवारवाद से बनाना है दूरी, फिर एक बार मोदी है जरूरी। एक और पोस्टर पर बीजेपी ने लिखा- दिया न शिक्षा, न रोजगार..पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

बीजेपी के इन पोस्टरों के जवाब में राजद ने जो पोस्टर रिलीज किया है। वह गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल की थीम पर है। राजद के दूसरे पोस्टर पर लिखा है- बहुत सह चुके महंगाई की मार, अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार।

IMG 20230818 WA0018 02

पोस्टर वार के लिए एक दूसरे को बताया जिम्मेदार

हालांकि, इस पोस्टर वार में जेडीयू की स्ट्रेटजी अभी तक साफ नहीं है। राजद और बीजेपी एक के बाद एक पोस्टर रिलीज कर रही है, लेकिन जेडीयू इस विवााद से दूर है। जेडीयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी पोस्टर विवाद से हमेशा दूर रही है।

IMG 20230728 WA0094 01

आरजेडी ने कहा- भाजपा हमारे पोस्टर से घबरा गई है

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी आरजेडी का फॉलो कर रही है। अब तो बीजेपी जो ज्ञान दे रही है, उसमें वह खुद फंस गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सदन के पटल पर परिवारवाद का पोल खोल दिया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर क्या ज्ञान देगी। भाजपा तो खुद घबराई हुई है। हमारा परिवार पूरी जनता है। यह ताकत गरीबों का बल है। कुछ पूंजीपतियों के धन और बल पर चलने वाली पार्टी का अंत अब आ गया है।

IMG 20230701 WA0080

पोस्टर नहीं बिहार की जमीनी सच्चाई है

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण कहते हैं कि कोई विवादित नहीं है। पोस्टर पर लिखा कंटेंट बिहार की सच्चाई है। बिहार में न तो शिक्षा पर जोर है और ना ही रोजगार पर। बिहार में बस अपराध और जंगलराज महत्वपूर्ण है। अपराधियों की सरकार है।

IMG 20230324 WA0187 01

जेडीयू ने कहा हर पार्टी पर एक्शन होना चाहिए

जेडीयू की प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि भाजपा के नेता रितुराज को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के बाद भी भाजपा गलती पर गलती कर रही है। वह तो नियम तोड़ने की आदी हो गई है। भाजपा के साथ और जो पार्टी ऐसा कर रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अंजुम आरा कहती हैं कि बिहार सरकार हमेशा इन पोस्टर्स के खिलाफ रही है।

अब जानिए बिहार में कैसे कैसे पोस्टर

बिहार में जब भी राजनीति को हवा देनी होती है तो कोई न कोई पोस्टर लांच कर दिया जाता है। कुछ रोचक पोस्टर की बात करें तो 23 जून 2023 को आम आदमी पार्टी की तरफ से पोस्टर आया, जिसमें लिखा गया था न आशा है ना विश्वास है, संभल कर रहना देश के लोगों नीतीश कुमार मोदी का खास है।

IMG 20230620 WA0060

17 अप्रैल 2023 को पोस्टर आया, जिसमें नीतीश कुमार को 2024 का पीएम बताया गया। इसमें बीजेपी पर तंज कसा गया था।

8 अप्रैल 2023 को जारी एक पोस्टर में सम्राट चौधरी के फोटो के साथ लिखा गया था कि हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं। भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है।

IMG 20230416 WA0006 01

अब पोस्टर विवाद पर एक दूसरे पर खेल रहा सिस्टम

बीजेपी का आरोप है कि प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारों पर काम करता है। भारतीय जनता पार्टी पटना की दीवारों पर पोस्टर लगाती है तो प्रशासन को नियम याद आ जाता है, लेकिन प्रशासन को राजद और जदयू का पोस्टर नहीं दिखता है। डीएम ने बीजेपी नेता रितुराज सिन्हा को नोटिस भेजा था।