समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में 2104 अभ्यर्थी सफल, अक्टूबर-नवंबर में इंटरव्यू

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं मुख्य परीक्षा के घोषित किए जा चुके हैं। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में कुल 2104 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग अध्यक्ष ने सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

Direct link to check BPSC 67th Mains Result 2023

आपको बता दें कि बीपीएससी 67वीं परीक्षा के जरिए कुल 1052 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 11,607 सफल हुए जो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।

IMG 20220723 WA0098

बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 29, 30 और 31 दिसंबर 2022 को किया गया था। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा तीन दिन आयोजित की गई थी। पहले दिन दो पालियों में से प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

चेयरमैन अतुल प्रसाद ने गुरुवार को देर रात एक्स पर पोस्ट कर बिहार बताया था कि बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के नतीजे कल यानी आज 15 सितंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित किए जाएंगे।

IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01